{"_id":"67ea3fb48d26ac5391008c75","slug":"liquor-shops-will-remain-open-till-12-midnight-tonight-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: आज रात 12 बजे तक खुलेंगी शराब की दुकानें, 1 अप्रैल से आएगा नया स्टॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: आज रात 12 बजे तक खुलेंगी शराब की दुकानें, 1 अप्रैल से आएगा नया स्टॉक
Mon, 31 Mar 2025 12:41 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:41 PM IST
सार
आज दुकानों पर शराब केवल रात 10 बजे तक मिलेगी। रात 10 बजे से 12 बजे तक दुकानों का रिकार्ड, बचा हुआ माल कब्जे में लेने व पॉश मशीनें लेने की कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
शराब
- फोटो : Freepik
विस्तार
31 मार्च को अलीगढ़ जिले के शराब की दुकानें रात 12 बजे तक खुलेंगी। इस दौरान शराब की बिक्री नहीं होगी। बिक्री निर्धारित समय रात 10 बजे तक होगी। इसके बाद दो घंटे में दुकानों का रिकार्ड, बचा हुआ माल कब्जे में लेने व पॉश मशीनें लेने की कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
जिला आबकारी अधिकारी डीके गुप्ता ने बताया कि रात 12:01 बजे नये वित्तीय वर्ष के आवंटित दुकानदार माल गोदाम से शराब और बियर का उठान करेंगे। 1 अप्रैल से नई दुकानों पर नया स्टाॅक बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
विज्ञापन