{"_id":"65f82b89299d70d7760c6775","slug":"lineman-who-went-to-disconnect-electricity-connection-beaten-up-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बिजली कनेक्शन काटने गए लाइनमैन को पीटा, रजिस्टर फाड़ा, ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बिजली कनेक्शन काटने गए लाइनमैन को पीटा, रजिस्टर फाड़ा, ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Mon, 18 Mar 2024 05:25 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 18 Mar 2024 05:25 PM IST
सार
स्टाफ के साथ गांव मुडियाखेड़ा बकाया बिजली बिलों के चलते विद्युत कनेक्शन काटने गये थे। तभी ग्राम प्रधान ने कनेक्शन काटने से मना किया और हाथ से रजिस्टर छीन कर फाड़ दिया। ग्राम प्रधान गाली-गलौज करने लगा। जब गाली-गलौज करने से लाइनमैन ने मना किया, तो मारपीट भी कर दी।
विज्ञापन
एफआईआर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बिजली विभाग में लाइनमैन बकाया बिजली बिल के चलते कनेक्शन काटने गया, तो ग्राम प्रधान उसे पीट दिया। लाइनमैन से छीन कर रजिस्टर फाड़ दिया। लाइनमैन ने ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
अलीगढ़ जनपद में थाना गंगीरी के गांव बूढागांव निवासी विकास शर्मा गंगीरी बिजली घर में लाइनमैन है। 16 मार्च को वह स्टाफ के साथ गांव मुडियाखेड़ा बकाया बिजली बिलों के चलते विद्युत कनेक्शन काटने गये थे। तभी ग्राम प्रधान ने कनेक्शन काटने से मना किया और हाथ से रजिस्टर छीन कर फाड़ दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि ग्राम प्रधान गाली-गलौज करने लगा। जब गाली-गलौज करने से लाइनमैन ने मना किया, तो मारपीट भी कर दी। उसके बाद रात को मोबाइल पर धमकी दी कि तूझ जैसे लाइनमेंन मेरे जूते साफ करते हें। लाइनमेंन विकास शर्मा ने ग्राम प्रधान मुडियाखेड़ा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन