{"_id":"645540f33060fb2ca1077416","slug":"like-ipl-apl-held-in-the-last-week-of-may-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: आईपीएल की तरह एपीएल होगा मई के अंतिम सप्ताह में, क्रिकेटर रिंकू सिंह होंगे ब्रांड एंबेसडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: आईपीएल की तरह एपीएल होगा मई के अंतिम सप्ताह में, क्रिकेटर रिंकू सिंह होंगे ब्रांड एंबेसडर
Fri, 05 May 2023 11:16 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 05 May 2023 11:16 PM IST
सार
अलीगढ़ प्रीमियर लीग में ब्रांड एंबेसडर आईपीएल क्रिकेटर रिंकू सिंह होंगे। वह किसी भी टीम का हिस्सा होंगे। लीग में आठ टीमें होंगी। विजेता टीम को 71 हजार, उप विजेता को 51 हजार और तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को 21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
अलीगढ़ प्रीमियर क्रिकेट लीग द्वारा पत्रकारों से वार्ता करते संजय माहेश्वरी नमन मंगला सुमित सर्राफ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मई के चौथे सप्ताह में इंडियन प्रीमियर लीग के तर्ज पर अलीगढ़ प्रीमियर लीग अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मैदान पर होगी। लीग में आठ टीमें सामने आईं। लीग के ब्रांड एंबेसडर आईपीएल क्रिकेटर रिंकू सिंह होंगे। वह किसी भी टीम का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
शुक्रवार को लीग आयोजन के सचिव अर्जुन सिंह फकीरा ने बताया कि लीग में आठ टीमें होंगी। विजेता टीम को 71 हजार, उप विजेता को 51 हजार और तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को 21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। समृद्धि टाउनशिप के निदेशक सुमित सराफ ने बताया कि लीग में फ्रेंचाइजी अपने नाम से टीम उतारेगी।इनमें समृद्धि टाइगर्स, महेश्वरी सुपर किंग्स, एनएस वॉरियर्स, विजडम ब्लास्टर्स, केके हार्टबीट, आभा ग्रांड इलेवन, सांगवान लायंस, ध्रुव लॉक चैलेंजर्स शामिल हैं।
विज्ञापन
जादौन राइडर्स क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष योगेंद्र पाल सिंह बंटी ने कहा कि खिलाड़ियों का पंजीकरण होगा। उसके बाद 15-15 सदस्यीय टीम बनेगी, जो लॉटरी के जरिये फ्रेंचाइजी को टीम दे दी जाएगी। पंजीकरण फॉर्म परफेक्ट स्पोर्ट्स गुड्स दोदपुर, एएसए मैदान और आभा ग्रांड में मिलेंगे। इस अवसर पर जादौन राइडर्स क्रिके क्लब के अध्यक्ष योगेंद्र पाल सिंह बंटी, रिंकू के कोच मसूदुज्जफर अमीनी, ओजोन सिटी से नमन मंगला, माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब के संरक्षक संजय माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन