फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ligarh: A case has been filed against the Congressmen who protest at tehsils

अलीगढ़ : तहसीलों पर प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसियों पर मुकदमा दर्ज

Fri, 03 Jul 2020 02:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
ligarh: A case has been filed against the Congressmen who protest at tehsils
पेट्रोलियम पदार्थों में मूल्यवृद्धि के विरोध में बुधवार को कांग्रेस के विभिन्न फ्रंटल संगठनों द्वारा तहसील मुख्यालय पर किए गए धरना प्रदर्शन पर प्रशासन द्वारा दर्ज किए गए मुकदमे पर कांग्रेसियों में उबाल है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कांग्रेसियों ने अलग-अलग स्थानों पर ज्ञापन देकर मुकदमे दर्ज किए जाने का विरोध किया और जल्द से जल्द एफआईआर लगाकर मुकदमे वापस लेने की मांग की। जिलाध्यक्ष चौ. सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर एसीएम रंजीत सिंह को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की कि इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच हो। महानगर अध्यक्ष परवेज अहमद के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पर पुलिस अधीक्षक अपराध को ज्ञापन सौंपा गया। मांग की गई कि एसआई धीरेंद्र सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

महिला जिलाध्यक्ष अनिता करोतिया ने महिला पदाधिकारियों के साथ रेलवे रोड स्थित कार्यालय पर सड़क पर फर्जी मुकदमे के खिलाफ प्रदर्शन किया और कहा के यदि युवा कांग्रेसियों पर से मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो महिला कांग्रेस सड़कों पर उतर कर जगह-जगह धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी। कांग्रेस छात्र संगठन के अध्यक्ष हनी यादव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन करते हुए एसीएम रंजीत सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन देने वालों में अनवर अकील, ठाकुर अमित सिंह, मोहित बंसल, इरशाद सलीम, खुशबू, मो. शोएब, असलम पहलवान, आकाश मसीह, अदीब हसन, साबिर अब्बासी, इस्लाम अल्वी, मेहंदी हसन, रामवती देवी, असलम खुर्शीद, कपिल शर्मा, देवेश चौधरी, चेतन कुमार, आकाश यादव, राहुल चौहान, महेश जादौन, विमलेश देवी, आरती आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed