फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Life imprisonment to the man convicted of murder after raping a four year old girl

Aligarh: चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के दोषी को ताउम्रकैद, एक लाख अर्थदंड भी लगाया

Tue, 16 Apr 2024 09:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 16 Apr 2024 09:59 PM IST
सार

घटना 26 सितंबर 2021 की है। चार साल की बच्ची घटना वाली शाम छह बजे घर के दरवाजे से गायब हो गई। उस समय वह खुद पैंठ से सब्जी लेने गया था। जब पत्नी बाहर बच्चों को देखने आई तो तीन बच्चों में सबसे बड़ी बेटी गायब थी। काफी खोजने के बाद भी जब बेटी का सुराग नहीं लगा। 27 सितंबर की सुबह बच्ची का शव गांव के बाहर धान के खेत में गड्ढे में भरे पानी में पड़ा मिला।

विज्ञापन
Life imprisonment to the man convicted of murder after raping a four year old girl
अदालत का आदेश - फोटो : istock

विस्तार

अलीगढ़ के गोंडा क्षेत्र में तीन वर्ष पहले चार वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या के दोषी को ताउम्रकैद (शेष प्राकृत जीवन तक) की सजा सुनाई है। एक लाख रुपये अर्थदंड भी तय किया है। फैसला विशेष पॉक्सो न्यायाधीश सुरेंद्र मोहन सहाय की अदालत से सुनाया गया है। अर्थदंड की राशि में से 80 हजार रुपये पीड़ित पक्ष को देने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


अभियोजन अधिवक्ता एडीजीसी महेश सिंह के अनुसार घटना 26 सितंबर 2021 की है। अनुसूचित जाति के वादी मुकदमा की ओर से गोंडा थाने में तहरीर दी गई कि उनकी बेटी घटना वाली शाम छह बजे घर के दरवाजे से गायब हो गई। उस समय वह खुद पैंठ से सब्जी लेने गया था। जब पत्नी बाहर बच्चों को देखने आई तो तीन बच्चों में सबसे बड़ी बेटी गायब थी। काफी खोजने के बाद भी जब बेटी का सुराग नहीं लगा। 
विज्ञापन


इस सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी। 27 सितंबर की सुबह बच्ची का शव गांव के बाहर धान के खेत में गड्ढे में भरे पानी में पड़ा मिला। पैनल द्वारा किए गए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट, मेडिकल परीक्षण व फॉरेंसिक रिपोर्ट में साफ हुआ कि बच्ची की पानी में डूबने से दम घुटने से मौत हुई और दुष्कर्म की पुष्टि हुई। शरीर पर किसी तरह की चोट नहीं पाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जांच करते हुए पुलिस ने गांव के अनुसूचित जाति के ही विवाहित युवक अर्जुन सिंह को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही से बच्ची की घटना के समय पहनी हुई पजामी बरामद की। मामले में दुष्कर्म, हत्या, साक्ष्य छिपाने व पॉक्सो एक्ट के तहत चार्जशीट दायर की गई। न्यायालय में सत्र परीक्षण शुरू हुआ। सत्र परीक्षण के दौरान परिस्थितिजन्य साक्ष्यों, मौके के साक्ष्यों व गवाही के आधार पर अर्जुन को दोषी करा दिया गया। जिसके बाद शेष प्राकृत जीवन तक उम्रकैद व अर्थदंड से दंडित किया गया है।

इस मुकदमे में साक्ष्य बेहद मजबूत थे। हालांकि, बचाव पक्ष की ओर से रंजिशन आरोप लगाने और फंसाने की कहानी खड़ी करते हुए दो गवाह पेश किए। मगर न्यायालय ने घटना के हेतुक, स्वतंत्र गवाहों की गवाही, हमारी दलील और निशानदेही से बरामदगी के आधार पर सजा सुनाई है। फैसला स्वागत योग्य है। -महेश सिंह, एडीजीसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed