{"_id":"66c763e2c83f3ddb7a0ca3f2","slug":"life-imprisonment-to-relative-for-murder-of-woman-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: 40वें में आई महिला की हत्या में रिश्तेदार को आजीवन कारावास, तीन आरोपी बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: 40वें में आई महिला की हत्या में रिश्तेदार को आजीवन कारावास, तीन आरोपी बरी
Fri, 23 Aug 2024 02:46 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 23 Aug 2024 02:46 AM IST
सार
चमन बेगम व उसके मौसा असलम रिश्तेदार के यहां जीवनगढ़ में 40वें में आए थे। यहां जीवनगढ़ के शमी हैदर, आदि मौजूद थे। चमन बेगम के नवासे का निकाह अर्शी संग हुआ है, जिनमें आपस में विवाद चल रहा था। इसी विवाद का जिक्र वहां शुरू हो गया। शमी हैदर ने अपने भाई के सहयोग से अर्शी व उसकी मां के इशारे पर मां व मौसा पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
आजीवन कारावास
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के क्वार्सी के जीवनगढ़ इलाके में तीन वर्ष पहले दिल्ली से रिश्तेदार के यहां 40वें में आई महिला की चाकू से हमला कर हत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। वहीं, तीन आरोपियों को बरी किया गया है।
विज्ञापन
घटना 11 जनवरी 2021 की है। वादी मुकदमा शास्त्री पार्क कादरी मस्जिद पुरानी दिल्ली निवासी जाकिर हुसैन के अनुसार उनकी मां चमन बेगम व उसके मौसा असलम रिश्तेदार के यहां जीवनगढ़ में 40वें में आए थे। यहां जीवनगढ़ के शमी हैदर, उसका भाई शबलू, उनकी मौसेरी बहन अर्शी, अर्शी की मां शायदा भी मौजूद थीं। चमन बेगम के नवासे का निकाह अर्शी संग हुआ है, जिनमें आपस में विवाद चल रहा था। इसी विवाद का जिक्र वहां शुरू हो गया।
विज्ञापन
उसने बताया कि तभी वहां शमी हैदर ने अपने भाई के सहयोग से अर्शी व उसकी मां के इशारे पर मां व मौसा पर चाकू से हमला कर दिया। इसी हमले में उसकी मां की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। चार्जशीट के आधार पर सत्र परीक्षण हुआ, जिसमें साक्ष्यों व गवाही के आधार पर शमी हैदर को हत्या का दोषी करार देकर उम्रकैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन