फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   license to restaurant where illegal liquor is caught

Aligarh: जिसमें पकड़ी गई अवैध शराब, अब उसी रेस्टोरेंट को लाइसेंस देने की तैयारी

Tue, 29 Jul 2025 01:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 29 Jul 2025 01:37 PM IST
सार

24 फरवरी को आबकारी निरीक्षक ने स्काई डेक सैन्टोरिनी रेस्टोरेंट पर छापा मारा था। यहां रेस्टोरेंट से अंग्रेजी शराब और बीयर की सील केन सहित अन्य शराब बरामद की गई थी। जिसके बाद मुकदमा भी दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
license to restaurant where illegal liquor is caught
शराब (फाइल फोटो) - फोटो : freepik

विस्तार

अलीगढ़ का आबकारी विभाग एक ऐसे रेस्टोरेंट को बार लाइसेंस देने की तैयारी कर रहा है, जहां करीब छह महीने पहले अवैध शराब पकड़ी गई थी। इस मुद्दे पर 29 जुलाई को होने वाली जिला स्तरीय बार समिति की बैठक में फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन


मामला मैरिस रोड स्थित स्काई डेक सैन्टोरिनी रेस्टोरेंट का है। बीते 24 फरवरी को आबकारी निरीक्षक अभिषेक वत्स ने छापा मारा था। यहां रेस्टोरेंट से अंग्रेजी शराब और बीयर की सील केन सहित अन्य शराब बरामद की गई थी। जिसके बाद मुकदमा भी दर्ज किया गया था। अब उसी रेस्टोरेंट की ओर से एलएल-7 बार लाइसेंस के लिए आबकारी विभाग में आवेदन किया है। उप आबकारी आयुक्त कुलदीप मिश्रा ने बताया कि स्काई डैक सैन्टोरिनी का जो भी प्रकरण है, उसे बार समिति के समक्ष रखा जाएगा। समिति ही इस पर निर्णय लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed