फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   License for storage and sale of fireworks will be made online

आतिशबाजी, विस्फोटक के भंडारण-विक्रय का लाइसेंस अब ऑनलाइन बनेगा

Fri, 05 Mar 2021 12:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
License for storage and sale of fireworks will be made online
उत्तर प्रदेश सरकार ने आतिशबाजी, विस्फोटक के भंडारण व बिक्री के लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया में बदलाव कर दिया है। अब आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद ऑनलाइन ही अनुमति जारी होगी। अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने इस संबंध में मंडलायुक्त व डीएम को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

आदेश के मुताबिक आवेदकों को अब जन सेवा केंद्रों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके तहत आतिशबाजी और विस्फोटक पदार्थ के विनिर्माण, भंडारण, विक्रय व परिवहन के लिए ऑनलाइन ही लाइसेंस जारी होंगे। कारोबारी जनसेवा केंद्र के माध्यम से ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर ऑनलाइन प्रार्थना पत्र भरने के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। इससे सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उपभोक्ता ऑनलाइन फार्म भरेगा। साथ ही मांग के अनुसार निर्धारित दस्तावेज आनलाइन ही अपलोड होंगे। इसके साथ ही फीस चालान के माध्यम से जमा की जाएगी। आवेदन डीएम की यूजर आईडी पर जाएगा। वहां से सत्यापन होने के बाद ऑनलाइन ही लाइसेंस जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed