फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Letter with fake signature of Aligarh DM-CMO

डीएम-सीएमओ का फर्जी पत्र: जिला मजिस्ट्रेट ने लिया संज्ञान, दी तहरीर, सफेद शर्ट वाले की तलाश, यह है मामला

Mon, 18 Sep 2023 06:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 18 Sep 2023 06:10 PM IST
सार

पत्र पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा है कि यह पत्र पूरी तरह से फर्जी है, जिला प्रशासन द्वारा इसका पूरी तरह से खण्डन किया जाता है। फर्जी पत्र का त्वरित संज्ञान लेते हुए अग्रिम कार्यवाही जारी है।

विज्ञापन
Letter with fake signature of Aligarh DM-CMO
अस्पताल के सीसीटीवी में कैद सफेद शर्ट वाला व्यक्ति - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

अलीगढ़ डीएम इन्द्र विक्रम सिंह ने सीएमओ एवं डीएम के फर्जी हस्ताक्षर वाले पत्र का संज्ञान लेते हुए सीएमओ डॉ नीरज त्यागी को निर्देशित किया कि मामले में एफआईआर दर्ज कराते हुए कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने जिले के सभी निजी चिकित्सकों को आश्वस्त किया कि दोषी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


फर्जी पत्र

ये लिखा है फर्जी पत्र में
विदित रहे कि 17 सितम्बर रविवार को मुख्य चिकित्साधिकारी एवं जिलाधिकारी अलीगढ़ के हस्ताक्षर से जारी पत्र में जनपद के समस्त निजी चिकित्सकों को आदेशिक किया गया है कि राष्ट्रीय टी0बी0 उन्मूलन के अन्तर्गत महामहिम राज्यपाल उ0प्र0 के टी0बी0 मरीजों को गोद लेने के कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वेक्षा से कम से कम दो मरीज गोद लेने हैं। पत्र में मरीज को पोष्टिक आहार चना, सोयाबीन, मूंगफली, प्रोटीनेक्स एवं हॉर्लिक्स के डिब्बे निरन्तर छः माह तक उपलब्ध कराने या प्रति मरीज के दर से 10 हजार रूपये जिला समन्वयक विवेक चौहान को उपलब्ध कराकर रशीद प्राप्त करने की बात कही गयी है। पत्र में आदेश की अवहेलना करने उस निजी चिकित्सक, हास्पीटल, क्लीनिक का रीनियूवल या रजिस्ट्रेशन न किये जाने एवं भारतीय दण्ड विधान आईपीसी की धारा 269 एवं 270 के अन्तर्गत कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।
विज्ञापन


यह पत्र है फर्जी: डीएम
पत्र पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा है कि यह पत्र पूरी तरह से फर्जी है, जिला प्रशासन द्वारा इसका पूरी तरह से खण्डन किया जाता है। फर्जी पत्र का त्वरित संज्ञान लेते हुए अग्रिम कार्यवाही जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफेद शर्ट वाला व्यक्ति सीसीटीवी में कैद
मामले में एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें एक सफेद शर्ट वाला व्यक्ति फाइल सहित हॉस्पीटल में आता है और वहां एक पत्र दिखाता हुआ बात कर रहा है। सामने बैठा व्यक्ति भी उससे बात करता नजर आ रहा है।


मामले में दी गई तहरीर
डीएम-सीएमओ के फर्जी हस्ताक्षर वाले पत्र के मामले में सीएमओ डॉ नीरज त्यागी ने थाना क्वार्सी में तहरीर दे दी है। पुलिस मामले में सफेद शर्ट वाले व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed