फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Let's beat the difficulties today Together, make smart cities ...

चलो आज मुश्किलों को हराते हैं, मिलजुल कर स्मार्ट सिटी बनाते हैं...

Thu, 28 Jun 2018 02:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Thu, 28 Jun 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
Let's beat the difficulties today Together, make smart cities ...
स्मार्ट सिटी कानक्लेव के समापन समारोह को सम्बोधित करते मंडलायुक्त अजयदीप सिंह। - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम के जवाहर भवन मे तीन दिन चले स्मार्ट सिटी कानक्लेव के समापन पर मंडलायुक्त अजय दीप सिंह शायराना अंदाज में नजर आए और एक नया नारा दिया.. ‘चलो आज मुश्किलों को हराते हैं, मिल जुल कर स्मार्ट सिटी बनाते हैं..।’ उन्होंने मेयर मो. फुरकान के लिए कहा कि  सलीकों से हवाओं में जो खुशबू घोल देते हैं.. कुछ लोग हैं जो मीठा बोल देते हैं..’। मंडलायुक्त यहां पर नहीं रुके और शहर विधायक संजीव राजा के की शख्सियत पर एक और शेर सुनाया ‘जिंदगी जीने का मकसद खास होना चाहिए और अपने आप पर विश्वास होना चाहिए।’
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने कहा कि अब उनके जितने भी वार्ड निरीक्षण होने हैं उनमें स्मार्ट सिटी की योजना का व्यापक प्रचार प्रसार होना चाहिए। जिससे लोगों की मनोदशा भी बदली जा सके। बिजली, पानी और सड़क की मूलभूत सुविधाएं हर हालात में देनी हैं। चाहे स्थितियां कुछ भी हों। अमृत योजना में शहर को गंगा जल की आपूर्ति कराने के लिए दो स्थानों पर काम जल्द शुरू कराया जाएगा। एक स्थान रामघाट रोड और एक खैर रोड पर देखा गया है। रोजगार शिक्षा और स्वास्थ्य पर काम करना होगा। बोले.. नगर निगम को राज्य वित्त आयोग से 45 करोड़ रुपये मिले हैं। जिसमें 500 काम होने हैं। इन कामों में अधिकतर नाले नाली और इंटरलॉकिंग का काम प्रस्तावित हैं। ये काम भी जरूरी हैं लेकिन इनके साथ कुछ बड़े काम भी हों। इसके लिए नगर निगम पीएमसी के लोगों से बात कर लें। नाराज पार्षदों पर विशेष ध्यान देते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि स्मार्ट सिटी को लेकर पार्षदों का एक संवाद कमिश्नरी सभागार में कराया जाए। जिसमें सभी की राय लेकर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट आगे बढ़े।
विज्ञापन


इस मौके पर शहर विधायक संजीव राजा ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत सबसे पहले एक एरिया को मॉडल बनाया जाए। इसके बाद सभी वार्ड और मोहल्ले से लोगों को बुला कर उनको प्रेरित किया जाए कि उनका वार्ड और मोहल्ला भी ऐसा हो सकता है। वह अपनी विधायक निधि से इसमें हर संभव मदद करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत एक एक समाजसेवी संगठन को एक एक काम की जिम्मेदारी सौंपी जाए। इसके बाद उनकी जवाबदेही तय की जाए। अचलताल और नुमाइश मैदान को पिकनिक स्पाट के रूप में तैयार किया जाए। शहर की यातायात व्यवस्था धवस्त कर रहे ई रिक्शा का रूट आज तक तय नहीं हुआ है। इसको जल्द से जल्द तय किया जाए। मेयर मो. फुरकान ने कहा कि वह निजी तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रगुजार हैं जिन्होंने अलीगढ़ को स्मार्ट सिटी में शामिल कराया। अब भी काम नहीं हुआ तो कब होगा..? लोग तो काम नहीं होने पर गालियां देंगे। ऐसे में काम करने के बाद गालियां मिलें तो ज्यादा अच्छा है। बोले.. जब भी अतिक्रमण हटवाने का अभियान चलता है तो कब्जा धारक उनको ताने मारते हैं कि आपको इसी दिन के लिए मेयर बनाया था..? मेयर बोले.. मैं वहां खड़ा रहूंगा, जहां अतिक्रमण हटना है। आप अभियान चलाइए। स्मार्ट सिटी में काम जल्द शुरू हो। पूरा शहर इसमें सहयोग करेगा। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने बताया कि शहर के 131 पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए अलग संस्थाएं बढ़ चढ़ कर आगे आ रहे हैं। कुछ पार्कों में बेहतर स्थिति है। कुछेक में जल्द ही काम होगा। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी योजना में जल्द ही काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed