फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lemon grass oil yield increased with new technology

नई तकनीक से नींबू घास तेल की पैदावार में इजाफा

Sun, 20 Feb 2022 01:46 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 20 Feb 2022 01:46 AM IST
विज्ञापन
Lemon grass oil yield increased with new technology
एएमयू - फोटो : Amar Ujala
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर मोहम्मद मसरूर अख्तर खान के शोध में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है कि दो नई तकनीक को जोड़कर नींबू घास तेल की पैदावार में 40 फीसदी का इजाफा कर सकते हैं। उन्होंने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद लखनऊ (उप्र) की एक शोध परियोजना में कार्य के दौरान पाए गए निष्कर्ष के आधार पर खुलासा किया है।
विज्ञापन



प्रो. मसरूर ने बताया कि भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र मुंबई की ओर से प्रोसेस किए गए कुछ समुद्री पालीसेकेराइड और सिलिकान नैनो पार्टिकल्स मिलाकर लेमनग्रास के पौधों पर छिड़काव किया। दोनों केमिकल सुरक्षित और काफी सस्ते भी हैं। उन्होंने पाया कि दोनों केमिकल के एक साथ इस्तेमाल के नतीजे बहुत हैरतअंगेज साबित हुए।
विज्ञापन



प्रो. खान ने कहा कि लेमनग्रास तेल का बड़े पैमाने पर इत्र के कारोबार में इस्तेमाल किया जाता है। लेमनग्रास का तेल दुनिया भर में साबुन, कास्मेटिक और खाने का जायका बढ़ाने में भी किया जता है। इसका उपयोग कीट विकर्षक और अरोमाथेरेपी के स्रोत के रूप में भी किया जाता है। उन्होंने अमेरिका के ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी से पोस्ट डाक्टरेट किया है। वह लगभग चार दशकों से मेडिसिनल और एरोमेटिक पौधों पर शोध कर रहे हैं। उन्होंने लगभग 200 शोध पत्र, 10 किताबें और एक पेटेंट भी कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed