फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Leave plenty of old notes, handled 76 thousand cases

खूब चले पुराने नोट, निपटे 76 हजार मुकदमे

Sun, 13 Nov 2016 02:23 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sun, 13 Nov 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
Leave plenty of old notes, handled 76 thousand cases
खूब चले पुराने नोट, निपटे 76 हजार मुकदमे - फोटो : अमर उजाला
 मेले सरीखा माहौला था शनिवार को दीवानी न्यायालय में। मौका था राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आयोजित मेगा राष्ट्रीय लोक अदालत का। इस आयोजन में स्थानीय स्तर पर फिर इतिहास रचा गया। आपसी सुलह-समझौते के आधार पर कुल 76हजार 765  मुकदमे निस्तारित किए गए।
विज्ञापन

यह आंकड़ा पिछले वर्ष की लोक अदालत से 11 हजार अधिक रहा। पिछले वर्ष दिसंबर में 65 हजार मुकदमे निस्तारित हुए थे। खास बात रही कि नोट बंदी आदेश के बाद यहां 500 व एक हजार के नोट धड़ल्ले से चले और लोगों ने आराम से पुराने नोट जमा किए।  इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायाधीश श्रीमती कल्पना मिश्रा ने एडीआर भवन में फीता काटकर आयोजन का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

 इस दौरान विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव/एसीजेएम अभिषेक कुमार चतुर्वेदी, नोडल अधिकारी प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय पीएन मिश्र व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। इस दौरान जिला जज श्रीमती कल्पना मिश्रा ने कहा कि लोक अदालत या जनता की अदालत ऐसी व्यवस्था है जहां पक्षकार स्वयं अपना फैसला  करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीठासीन अधिकारी मात्र सुलह में सहायता करता है। इस फैसले को कानूनी मान्यता होती है। इस दौरान दिन में वादकारियों, अधिवक्ताओं के लिए पूछताछ केंद्र बनाए गए और पुलिस की मोबाइल टीम भी भीड़ को देखते हुए तैनात रहीं।

सचिव अभिषेक कुमार चतुर्वेदी के अनुसार देर रात तक विभिन्न न्यायालयों से मुकदमे निस्तारण के आंकड़े आना जारी है। हमें उम्मीद है कि हम कहीं न कहीं महत्वपूर्ण स्थान पाएंगे। इस दौरान दुपहर में तमाम जिला स्तरीय अधिकारियों ने भी दीवानी का जायजा लिया और न्यायिक अधिकारियों से वार्ता की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed