फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Learning Outcome Exam

लर्निंग आउटकम परीक्षा की ओएमआर शीट हुई वायरल

Thu, 14 Nov 2019 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Learning Outcome Exam
अभी हाल ही में आठ नवंबर को पूरे प्रदेश के बेसिक स्कूलों में विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर की जांच के लिए आयोजित की गई लर्निंग आउटकम परीक्षा की ओएमआर शीट वायरल हो गई है। शासन के सख्य निर्देश थे कि परीक्षा पर्यवेक्षणों की मौजूदगी में आयोजित होगी। परीक्षा के बाद प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट लिफाफे में सील कर जल्द से जल्द कार्यालय और बीआरसी पर जमा कराने के निर्देश थे। इसके बावजूद शहर के किसी विद्यालय से कुछ एएमआर शीट वायरल की गई हैं।
विज्ञापन

बेसिक स्कूलों में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए लर्निंग आउटकम परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इस परीक्षा के माध्यम से स्कूल के प्रत्येक बच्चे के न्यूनतम शैक्षिक ज्ञान को जांचा जाता है। ओएमआर शीट यह बता देती है कि छात्र या छात्रा किस विषय में कमजोर है। यह ठीक उसी तरह से हैं। जैसे मैदानी क्षेत्र का विद्यार्थी पहाड़ी इलाका देर से समझेगा। वहीं पहाड़ी इलाके का बच्चा मैदानी दिनचर्या को कम जानता होगा। शिक्षा महा निदेशक विजय किरण आनंद विद्यालयों में शिक्षा के स्तर के लिए विभिन्न प्रयास भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसी के चलते पूरे प्रदेश में एक साथ लर्निंग आउटकम की परीक्षा आयोजित हुई। शहर के विद्यालय से इस परीक्षा की कुछ ओएमआर शीट सोशल मीडिया पर वायरल की गई हैं। यहां सवाल उठता है कि प्रत्येक विद्यालय में पर्यवेक्षक तैनात थे। सभी को परीक्षा खत्म होते ही पेपर व ओएमआर शीट लिफाफे में बंद करने थे। इस बीच आखिर ओएमआर शीट क्यों वायरल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लर्निंग आउटकम की परीक्षा की गोपनीयता रखने के शासन स्तर से ही निर्देश थे। मामला संज्ञान में नहीं है, लेकिन किसी को भी परीक्षा के मानकों को दर किनारे करते हुए ओएमआर शीट वायरल नहीं करनी चाहिए। अधिकारियों को इस संबंध में विस्तृत जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

- संजीव शर्मा, एसआरजी
मामला संज्ञान में आया है। पूरे प्रकरण की जांच करवाई जाएगी। जिसने भी गोपनीयता भंग की है। संबंधित दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed