फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   leak in the cylinder caused a fire in the kitchen

Aligarh News: सिलिंडर में लीकेज से रसोई घर में लगी आग, भरभराकर गिरी दीवार, सामान जलकर हुआ राख

Mon, 02 Feb 2026 01:22 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 02 Feb 2026 01:22 AM IST
सार

सिलिंडर से गैस निकल रही थी। महिला ने जैसे ही माचिस जलाई, वैसे ही रसोई घर में आग लग गई। आग से रसोई घर में रखा सामान भी जल गया।

विज्ञापन
leak in the cylinder caused a fire in the kitchen
आग लगने पर गिरी रसोई की दीवार - फोटो : संवाद

विस्तार

पिसावा कस्बे के रूपनगर में 1 फरवरी की सुबह चाय बनाने के लिए गुड्डी देवी पत्नी चैनसुख ने जैसे ही माचिस जलाई जैसे ही रसोई घर में आग लग गई। यह आग पूरे रसोई घर में एक साथ फैल गई और तेज आवाज के साथ रसोई घर की एक दीवार भरभराकर गिर गई। 

विज्ञापन


गुड्डी देवी ने बाहर की ओर भागना चाहा लेकिन छत का वजन दरवाजे पर बढ़ने से दरवाजा नहीं खुला, जिससे वह भी आग से कुछ झुलस गईं। गनीमत रही कि सभी परिजन घर पर ही थे। तत्काल ही परिजन ने उन्हें रसोई घर से बाहर निकाला और डॉक्टर के पास ले जाकर उपचार कराया। 
विज्ञापन


परिजन के अनुसार गैस सिलिंडर में लीकेज की वजह से रसोई घर में गैस भर गई थी, और जैसे ही माचिस की तीली जली, पूरे में आग की लपटें भर गईं। आग से रसोई घर में रखा सामान भी जल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed