{"_id":"5c6fe76abdec22271f343171","slug":"lawyers-protest-against-pakistan-and-shahrukh-khan-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः पाक के खिलाफ वकीलों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन, शाहरुख खान पर भी लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः पाक के खिलाफ वकीलों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन, शाहरुख खान पर भी लगाए आरोप
Fri, 22 Feb 2019 05:43 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 22 Feb 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान और शाहरुख खान के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ में तहसील अधिवक्ताओं द्वारा अर्धनग्न होकर पाकिस्तान और शाहरुख खान के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। अधिवक्ताओं की मांग है कि सरकार पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कार्रवाई करे।
विज्ञापन
कोल तहसील के अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान वापस जाओ के नारे लगाए। प्रदर्शन करने वाले अधिवक्ताओं का कहना था कि हमारी केंद्र सरकार को अब इस हमले का जवाब देने के लिए कड़े कदम उठाने होंगे, क्योंकि हमारे वीर जवान शहीद हुए हैं और हमारी बहनों का सिंदूर उजड़ा है, इसका बदला हम को जल्द से जल्द लेना होगा।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने पाक के अलावा शाहरुख खान के खिलाफ भी नारेबाजी की। कोल तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष रक्षपाल सिंह राघव का कहना था कि हमारे देश के पैसे को शाहरुख खान ने पाकिस्तान को दिया है और ऐसे लोगों को हिंदुस्तान में रहने का कोई हक नहीं है।
विज्ञापन