फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lawyers came together on the issue of corruption

रष्टाचार के मुद्दे पर वकील आए साथ

Fri, 05 Aug 2022 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Lawyers came together on the issue of corruption
तहसील कोल में प्रदर्शन करते तहसील राजस्व बार एसोसिएशन के पदाधिकारी व अधिवक्ता। - फोटो : CITY OFFICE
तहसील कोल में भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं का तीसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा। आंदोलन में खैर, गभाना, अतरौली और इगलास के अधिवक्ता भी शामिल हो गए। अधिवक्ताओं ने तहसील के सभी कार्यालयों में पहुंचकर पहले नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और कार्य को रुकवा दिया। इसके बाद वे मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने भ्रष्ट और गैर जिम्मेदार अधिकारियों का स्थानांतरण न होने तक अपना धरना जारी रखने का निर्णय लिया है। अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक तहसील कोल के भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों का स्थानांतरण नहीं होता और जायज मांगों को नहीं माना जाता, तब तक अनिश्चितकाल तक धरना-प्रदर्शन और विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन

राजस्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह एवं महासचिव अभय कुमार सिंह ने बताया कि आंदोलन को सांसद सतीश गौतम, शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा एवं पूर्व विधायक संजीव राजा ने फोन पर अपना समर्थन दिया है। एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल ने डीएम से वार्ता करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश, महासचिव अभय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष निरंजन सिंह, नीरज सिंह, राजकुमार भारद्वाज, संतोष सिंह, आनंद विक्के, आरके पाठक, निधीश भट्ट, मलखान सिंह, राजबहादुर सिंह, रामवीर सिंह, जीपी सिंह, महावीर सिंह, शैलेंद्र सिंह, रवि चौहान, चेतन शर्मा, राजेंद्र गहलोई, ओपी शर्मा, विनोद कुमार, हर्ष बर्धन सिंह, अमित कुमार, इकबाल अहमद, अतर सिंह, अवधेश चौहान आदि अधिवक्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed