{"_id":"5f77884c8ebc3ec5ee58bcd7","slug":"lathicharge-a-lot-democracy-is-silent-sp-city-office-news-ali2452931120","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूब लाठीचार्ज करो.. लोकतंत्र मौन है : सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूब लाठीचार्ज करो.. लोकतंत्र मौन है : सपा
विज्ञापन
धरने पर बैठे सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इ?
- फोटो : CITY OFFICE
चंदपा की बिटिया के साथ दरिंदगी, उसकी दर्दनाक मौत, रात ढाई बजे आननफानन में उसका अंतिम संस्कार, अंतिम संस्कार में बिटिया का शव था या किसी और का..? परिजनों को नजरबंद करने, उनके फोन बंद कराने, मिलने पहुंचे सपाइयों पर लाठीचार्ज कराने के विरोध में शुक्रवार को मौन प्रदर्शन हुआ। गांधीपार्क पर गांधी प्रतिमा के समक्ष सपाइयों ने खामोशी अख्तियार कर अपना विरोध प्रदर्शन किया। महात्मा गांधी के मौन विरोध को हथियार बना कर सपाइयों ने सरकारी दादागिरी के खिलाफ जम कर गांधीगिरी दिखाई।
प्रदर्शन के बाद जिलाध्यक्ष गिरीश यादव, पूर्व विधायक ठा. राकेश सिंह, अज्जू इस्हाक, रत्नाकर पांडेय, मनोज यादव, मो. सगीर अहमद और मो. उस्मान खां ने कहा कि लखनऊ में सपा विधायक महात्मा गांधी की जयंती मनाने निकले तो उनको गिरफ्तार कर लिया गया। ये लोकतंत्र की हत्या है। अब पुलिस खूब लाठीचार्ज कर ले, जब लोकतंत्र मौन हो जाए तो उसके सहने की ताकत बहुत बढ़ जाती है। वक्त आने पर यही लोग इसका बखूबी जवाब देंगे। यहां पर पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, शिक्षक एमएलसी उम्मीदवार हउआ चौधरी, सलमान शाहिद, राजीव यादव, रवि यादव उर्फ गुड्डा, तेजवीर सिंह, कृपाल सिंह यादव, उमेश श्रीवास्तव, अहमद सईद सिद्दीकी, अब्दुल हमीद घोषी, यामीन अब्बासी, आमिर आबिद, प्रशांत वाल्मीकि ,पप्पू प्रधान, मनोज चौधरी, पार्षद अफजाल हामिद, आशीष मोहन यादव, जैकी ठाकुर, चौ. रंजीत सिंह, कासिफ आब्दी, आशीष शर्मा, मुंतजिम किदवई, डा. गुलिस्तां, पूजा गौतम, सुनीता यादव, करुणा चौहान, आरती सिंह, सीमा यादव, इंदु यादव आदि मौजूद रहे।
हाथ पांव टूटे तो किसकी रिपोर्ट और कौन देगा..?
चंदपा प्रकरण में पुलिस की निर्दयता पर हाईकोर्ट से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक के सवालों से तिलमिलाई योगी सरकार ने विपक्षी दलों पर हल्ला बोल अभियान चला दिया है। बृहस्पतिवार को गांव पहुंच कर पीड़ित परिजनों से बात करने से पहले ही सपाइयों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। चंदपा कूच कर रहे सपाइयों को गांव से कई किमी पहले रोक दिया गया। गांव से उल्टे पैर उनको बसों में ठूंस कर अलीगढ़ रवाना कर दिया गया। इस दौरान पुलिस की लाठी के साथ सपाइयों को आरोपियों के पक्ष का पथराव भी झेलना पड़ा। हाथ पैर तुड़वा कर सपाई अब घर पर हैं। उनकी चंदपा की रिपोर्ट भी नहीं बन पाई जो अखिलेश यादव को भेजी जानी थी। अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को रिपोर्ट नहीं भेज पाने का सपाइयों मलाल भी है। खैर चंदपा की रिपोर्ट तो नहीं गई, हां लाठीचार्ज का पूरा वाकया लखनऊ को बताया गया है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद सविता को भी इस लाठीचार्ज में हाथ का फ्रैक्चर हुआ और पांव में भी चोटें लगी हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिनिधि मंडल में एमएलसी जसवंत सिंह यादव, फरुर्खाबाद के पूर्व विधायक सर्वेश अंबेडकर, सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव, छर्रा के पूर्व विधायक ठा. राकेश सिंह, हाथरस के पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, हाथरस जिला महासचिव जैनुउद्दीन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष छात्र सभा अतुल प्रधान, लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष राम करन निर्मल, पूर्व अध्यक्ष सफाई कर्मचारी आयोग जुगुल किशोर वाल्मीकि शामिल किए गए थे, लेकिन बृहस्पतिवार को लाठीचार्ज से कई सपाइयों को गंभीर चोटें लगी हैं। उन सभी लोगों को अफसोस है कि वह गांव नहीं पहुंच सके।
पूरे घटनाक्त्रस्म से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को अवगत कराया गया है। पार्टी ने लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की है। इस लाठीचार्ज में विनोद सविता के साथ जिलाध्यक्ष गिरीश यादव, मनोज यादव, रत्नाकर पांडेय, रहीमुददीन, सोनू शर्मा, कासिफ आब्दी आदि कई सपाइयों को चोट लगी हैं। इस लाठीचार्ज के विरोध में सपाइयों ने शुक्त्रस्वार को गांधीपार्क पर गांधी प्रतिमा के समक्ष मौन प्रदर्शन किया।
सड़क जाम कर पीएम-सीएम के खिलाफ लगाए नारे
कांग्रेस नेता श्यौराज जीवन एवं राजेश राज जीवन के नेतृत्व में लोगों ने अचलताल पर वाल्मीकि मंदिर स्थित तिराहे पर धरना देकर कुछ समय के लिए सड़क जाम कर दी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारे लगाए।
प्रदर्शनकारी चंदपा की बिटिया के परिजनों के साथ न्याय करने एवं दोषी लोगों को फांसी पर लटकाने की मांग कर रहे थे। कांग्रेस नेता श्यौराज जीवन की गिरफ्तारी के बाद शिशियापाड़ा में सड़क जाम के बाद कुछ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। धरना प्रदर्शन में शामिल लोग मुकदमे वापस लेने की भी मांग कर रहे थे। नगर निगम के नेता प्रदीप भंडारी आदि मौजूद थे।

विरोध प्रदर्शन करते वाल्मीकि के समाज व सफाई कर्मचारी विरोध प्रदर्शन करते ।- फोटो : CITY OFFICE