फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lakhpati women in Aligarh district

Good News: अलीगढ़ जिले में 52773 महिलाएं बनीं लखपति, आय में वृद्धि कर सुधारी परिवार की आर्थिक स्तर

Sat, 29 Nov 2025 11:14 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 29 Nov 2025 11:14 AM IST
सार

लखपति महिलाओं ने विभिन्न क्षेत्रों जैसे कृषि आधारित उद्यम, खाद्य प्रसंस्करण, हस्तशिल्प, सिलाई-बुनाई, पशुपालन और सेवा क्षेत्रों में कार्य प्रारंभ कर न केवल अपनी आय में वृद्धि की है, बल्कि परिवार और समुदाय के आर्थिक स्तर को भी मजबूत किया है।

विज्ञापन
Lakhpati women in Aligarh district
लखपति महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ जिले में स्वयं सहायता समूह की 52,773 महिलाएं लखपति बन चुकी हैं। लघु उद्यमिता प्रमाणपत्र प्राप्त कर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को लखपति बनाने के लिए शासन अभियान चला रहा है।

विज्ञापन


इसके तहत जिले में 75,352 महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य दिया गया है। बाकी बची महिलाओं को लखपति बनाने के लिए विभाग जुटा हुआ है। जिले में संचालित इस योजना ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन


इन लखपति महिलाओं ने विभिन्न क्षेत्रों जैसे कृषि आधारित उद्यम, खाद्य प्रसंस्करण, हस्तशिल्प, सिलाई-बुनाई, पशुपालन और सेवा क्षेत्रों में कार्य प्रारंभ कर न केवल अपनी आय में वृद्धि की है, बल्कि परिवार और समुदाय के आर्थिक स्तर को भी मजबूत किया है। लखपति बनने वाली महिलाओं को लघु उद्यमिता प्रमाणपत्र प्रदान किया जाता है, जो उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में सहायक होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनआरएलएम के तहत 75,352 महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य दिया गया था, जिसमें से 52,773 महिलाएं लखपति बन चुकी हैं। इस योजना को गति देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। -भालचंद्र त्रिपाठी, पीडी, डीआरडीए


किस ब्लॉक में कितनी महिलाएं बनीं लखपति

  • अकराबाद में 31337
  • अतरौली में 3888
  • बिजौली में 4535
  • चंडौस में 3441
  • धनीपुर में 4478
  • गंगीरी में 3746
  • गोंडा में 2200
  • इगलास में 5024
  • जवां में 8175
  • खैर में 4500
  • लोधा में 379
  • टप्पल में 6672 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed