फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   lady farmer protested against farm law

कृषि कानूनों के खिलाफ गरजीं महिला किसान

Tue, 09 Mar 2021 02:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
lady farmer protested against farm law
लोधा के ग्राम नहरा में किसान महिलाओं के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूक करती उत्तर प्रदे? - फोटो : CITY OFFICE
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले महिला किसान दिवस गांव हाजीपुर में मनाया गया। महिलाओं ने किसान आंदोलन में पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करने का एलान किया। गणतंत्र दिवस पर निकाली गई ट्रैक्टर परेड में 22 किमी ट्रैक्टर चलाने वाली महिला किसान राखी गौतम को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने रैली निकाल कर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को महिला किसान दिवस मनाया। बेरोजगार मजदूर किसान यूनियन व राष्ट्रीय किसान मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में कमलेश यादव के नेतृत्व में हाजीपुर में सभा एवं प्रतिरोध मार्च का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि महिलाएं खेत, खलिहान से लेकर सड़क तक संघर्ष में पुरुषों के साथ हैं।
विज्ञापन

दिल्ली के मोर्चों पर 40 हजार से ज्यादा महिलाओं ने जुटकर 8 मार्च के इतिहास को दोहराया है। उन्होंने महिलाओं से अपनी लड़ाई अपने बूते लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने मौजूदा सरकारों को बलात्कारियों की संरक्षक और महिला विरोधी घोषित किया। सभा के पश्चात हाजीपुर से चिरौलिया गांव तक महिलाओं ने वाहन रैली निकाली। नारेबाजी की। रैली में सरोज देवी, पिती देवी, कुसुम देवी, सुंदरी देवी, मिश्री देवी, मीना देवी, शिवानी, संध्या, नीरज कुमारी, लक्ष्मी, नीशू आदि ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बरला थाना के अंतर्गत गांव सुनहरा में भारतीय किसान यूनियन की महिला कार्यकर्ताओं ने महिला दिवस मनाया गया। सभा की अध्यक्षता महिला किसान सोनदेवी ने की। मुख्य वक्ता महिला किसान नेता विमलेश देवी ने कहा कि अब किसान आंदोलन की कमान महिलाओं ने बराबरी के साथ संभाल ली है।

सरकार ने जल्द तीनों कृषि कानून वापस नहीं लिए तो लाखों की संख्या में महिलाएं परिवार सहित दिल्ली में मोर्चा संभालेंगी। सभा में रामकली देवी, सुशीला देवी, भूरी देवी, जयश्री देवी, चंद्रवती देवी, रुमाली देवी, सुमन देवी, रामबेटी, बाला देवी, मालती देवी, उर्मिला, शशीबाला देवी, सुनीता देवी, अनीता देवी, सीता देवी आदि उपस्थित थी। सभा के दौरान मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पुलिस को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed