Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Labs operating in the name of deceased pathologists

स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी: मृत पैथोलॉजिस्ट के नाम पर चल रहीं लैब, बन रहीं रिपोर्ट

Sat, 22 Nov 2025 04:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 22 Nov 2025 04:56 PM IST
सार

एटा चुंगी चौराहे पर मेट्रो पैथोलॉजी लैब हैं। यह डॉ. अभिनव अक्षत शर्मा के नाम पर पंजीकृत थी। डॉ. अभिनव की साल भर पहले मौत हो चुकी है। इसके बावजूद यह लैब संचालित है।

विज्ञापन
Labs operating in the name of deceased pathologists
पैथोलॉजी लैब - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़ जिले में स्वास्थ्य महकमे की अनदेखी का यह आलम है कि परलोक सिधार चुके पैथोलॉजिस्ट के नाम से मरीजों के खून की जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही हैं। एक नहीं, दो से तीन लैब इन्हीं चिकित्सकों के नाम पर संचालित हैं। इसी रिपोर्ट के आधार पर चिकित्सक मरीजों का उपचार कर रहे हैं।

विज्ञापन


कुछ ऐसे चिकित्सक भी हैं, जिनकी मौत हो चुकी है, लेकिन उनके नाम पर अलीगढ़ में ही नहीं, बल्कि आसपास जिलों में अस्पताल संचालित हैं। 2024-25 में स्वास्थ्य विभाग ने लगभग 30 पैथोलॉजी लैब को पंजीकृत किया है। इस वर्ष पंजीकरण अभी तक चल रहा है, जिसमें मेडिकल काॅलेज, जिला अस्पताल, दीनदयाल अस्पताल और महिला अस्पताल की लैब शामिल हैं।
विज्ञापन


एटा चुंगी चौराहे पर मेट्रो पैथोलॉजी लैब हैं। यह डॉ. अभिनव अक्षत शर्मा के नाम पर पंजीकृत थी। डॉ. अभिनव की साल भर पहले मौत हो चुकी है। इसके बावजूद यह लैब संचालित है। इस लैब का दूसरे किसी चिकित्सक के नाम पर पंजीकरण भी नहीं है। चंदनिया इलाके में एक एक्सीलेंट पैथोलॉजी लैब है, जिसका पंजीकरण नहीं है, फिर भी संचालित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा दीनदयाल अस्पताल से सेवानिवृत्त डॉ. एसके गुप्ता के नाम पर अलीगढ़ और कासगंज जिले में अस्पताल संचालित है, जबकि इनकी भी मौत हो चुकी है। डॉ. वीरेंद्र चौहान की भी कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। उनके नाम से कई अस्पताल चल रहे हैं।

अलीगढ़ में 15 से 20 एमडी पैथोलॉजिस्ट हैं, जबकि लैबों की भरमार है। सभी लैब फर्जी और स्वास्थ्य विभाग की कृपा से चल रही हैं। डॉ. अभिनव अक्षत शर्मा की मौत साल भर पहले हो चुकी है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से लैब संचालित हैं। विभाग ने न लैब को बंद कराया, न ही किसी दूसरे नाम से पंजीकरण दिया है।-उमाशंकर वार्ष्णेय, संरक्षक, अलीगढ़ पैथोलॉजी प्रैक्टिसनर्स एसोसिएशन
पैथोलॉजी लैबों और अस्पतालों की जांच कराई जाएगी। चिकित्सक के मरने के बाद भी अगर अस्पताल या लैब संचालित है तो उसे सील किया जाएगा।-डॉ. एसके जैन, एसीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed