फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Laborer dies after being struck by electric current

Aligarh News: करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Wed, 16 Jul 2025 01:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 16 Jul 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies after being struck by electric current
कस्बे के मोहल्ला बनियापाड़ा में एक मकान में पत्थरों की घिसाई करते समय मशीन में करंट प्रवाहित हो उठा। इसकी चपेट में आने से घिसाई का काम कर रहे मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन





मोहल्ला बनियापाड़ा (सुनारों वाली गली मंदिर के निकट) निवासी संजय गर्ग के मकान में नवीनीकरण का काम चल रहा था। मंगलवार की सुबह वह अपने प्रतिष्ठान पर चले गए। सुबह करीब 10:50 बजे विनोद कुमार (48) पुत्र रामजीलाल निवासी चमन नगलिया अपने बेटे बंटी के साथ घर पर लगे पत्थराें की घिसाई का काम कर रहे थे तभी मशीन में करंट प्रवाहित हो उठा। करंट की चपेट में आने से विनोद बुरी तरह झुलस गए।
विज्ञापन





तत्काल उन्हें कस्बे के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से जेवर के बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। टप्पल थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed