फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Laborer crossing the railway line was cut to death by the goods train

Aligarh News: रेलवे लाईन को पार कर रहे मजदूर की मालगाड़ी से कटकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 20 May 2023 05:01 PM IST
चमन शर्मा दिगम्बर सिंह, अमर उजाला, अलीगढ़
दिगम्बर सिंह, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 20 May 2023 05:01 PM IST
सार

दोपहर को खाना खाने के बाद प्लाट पर मजूदरी करने के लिए रेलवे लाईन पार कर रहा था, तभी मालगाडी की चपेट में आ गया। मालगाड़ी की टक्कर से मजदूर की मौत हो गई।

विज्ञापन
Laborer crossing the railway line was cut to death by the goods train
घटनास्थल पर पहुंची राेरावर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर गांव सलेमपुर माफी के पास रेलवे लाईन को पार कर रहे युवक की मालगाडी की चपेटआकर मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


रोरावर थाना क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर भीमपुर निवासी 52 वर्षीय कुवरपाल पुत्र कालीचरन मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। गांव सलेमपुर माफी के पास रेलवे लाईन पार एक प्लाट की बाउड्री का काम चल रहा था, वहीं पर वह मजूदरी कर रहा था। दोपहर को खाना खाने के बाद प्लाट पर मजूदरी करने के लिए रेलवे लाईन पार कर रहा था, तभी मालगाडी की चपेट में आ गया। 
विज्ञापन


मालगाड़ी की टक्कर से मजदूर की मौत हो गई। रेलवे लाईन पार काम कर रहे अन्य मजदूरों ने शौर मचाया। मालगाड़ी से युवक के टकराने की सूचना रेलवे कर्मियो ने रेलवे पुलिस को दी। रेलवे पुलिस कर्मियों ने रोरावर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। मजदूरों का शौर सुनकर वहां भीड जमा हो गई। घटना की सूचना  पर रोरावर पुलिस पहुंच गयी और घटना की जानाकरी कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक के मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक युवक ने अपने पीछे एक बेटा, पत्नी दाना देवी और परिवार को रोते बिलखते छोड़ा है। रोरावर एसओ राजेश कुमार सिंह ने बताया युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed