फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kritika Kaushal topped class 12th in AMU

AMU: 12वीं में कृतिका ने किया टॉप, 13 बेटियों ने बनाई टॉप-टेन में जगह, यह है टॉपर लिस्ट

Sun, 06 Apr 2025 11:32 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 06 Apr 2025 11:32 AM IST
सार

अलीगढ़ की  के किशनपुरा तिराहा के पास सूरज विहार कॉलोनी के कुलदीप कौशल और ममता कौशल की बेटी कृतिका ने एएमयू से 10वीं की पढ़ाई की थी, जिसमें उन्हें दूसरा स्थान मिला था। उन्होंने कहा कि किताबों को रटने के बजाय समझकर पढ़ा था।

विज्ञापन
Kritika Kaushal topped class 12th in AMU
एएमयू 12 वीं टॉपर कृतिका को मिठाई खिलाते परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) ने शनिवार को 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गर्ल्स) की छात्रा कृतिका कौशल ने 500 में से 493 अंक प्राप्त कर टॉप किया। लखनऊ की रिम्शा जफर खान ने 491 अंक लाकर दूसरा और जोया बशीर ने 490 अंक लाकर तीसरा स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन


टॉप-10 में 17 छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई। इनमें 13 बेटियां शामिल हैं। इस साल टॉपर का रिकॉर्ड टूटा है। कृतिका ने रिकॉर्ड 98.60 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है, जबकि 2024 में इफा इरशाद और विदाद जमील ने 96.80 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया था।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. मुजीबुल्लाह जुबैरी ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 3091 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इनमें 1386 छात्राएं और 1705 छात्र थे। स्कूल शिक्षा निदेशालय के निदेशक प्रोफेसर असफर अली खान ने छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

टॉपर लिस्ट

रैंक नाम स्कूल नंबर फीसदी
1 कृतिका कौशल एसएसजी 493 98.60
2 रिम्शा जफर खान जीएचएस 491 98.20
3 जोया बशीर एसएसजी 490 98
4 विभा बाल्यान एसएसजी 489 97.80
5 सैयद अय्यान रजा एसएसबी 488 97.60
5 अर्हमा फात्मा एसएसजी 488 97.60
5 अनुष्का सिंह एसएसजी 488 97.60
6 इफरा खबीर एसएसजी 485 97
6 वैष्णवी पांडेय एसएसजी 485 97
7 यूसुफ अहमद एसएसबी 484 96.80
7 जाहिदा खातून एसएसजी 484 96.80
8 हौला समरीन एसएसजी 483 96.60
8 अथर्व गुप्ता एसटीएस 483 96.60
9 एसएम शीश अली एसएसबी 482 96.40
9 अलीशा तहरीम एसएसजी 482 96.40
10 यंशिका सिंह एसएसजी 480 96
10 जिकरा खातून एसएसजी 480 96

 

विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी में बेटियों ने मारी बाजी

विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी स्ट्रीम में बेटियों ने बाजी मारी है। विज्ञान स्ट्रीम में कृतिका कौशल शीर्ष पर रहीं। अर्हमा फातिमा दूसरे और सैयद अयान रजा तीसरे स्थान पर रहे। कॉमर्स स्ट्रीम में आयशा सिदरा अव्वल रहीं। याशिका और दुष्यंत शर्मा दूसरे स्थान पर रहे। नाहिद रिजवान व आश्रय वार्ष्णेय तीसरे स्थान पर रहे। मानविकी स्ट्रीम में रिम्शा जफर खान अव्वल रहीं। जोया बशीर दूसरे और विभा बल्यान तीसरे स्थान पर रहीं। कुलपति प्रो. नईमा खातून ने विद्यार्थियों को बधाई दी है। कहा है कि यह उनकी कठोर मेहनत, अनुशासन और लगन का प्रमाण है।

कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहती हूं : कृतिका
एएमयू के 12वीं के परिणाम में स्कूल में टाॅप करने वालीं कृतिका कौशल ने कहा कि वह कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहती हैं। इसके लिए वह जेईई एडवांस्ड की परीक्षा दे चुकी हैं, जिसका नतीजा आने वाला है। महानगर के किशनपुरा तिराहा के पास सूरज विहार कॉलोनी के कुलदीप कौशल और ममता कौशल की बेटी कृतिका ने एएमयू से 10वीं की पढ़ाई की थी, जिसमें उन्हें दूसरा स्थान मिला था। उन्होंने कहा कि किताबों को रटने के बजाय समझकर पढ़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed