फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Krishnanjali Natyashala unsafe; cultural evening to be held on just two stages.

Aligarh News: कृष्णांजलि नाट्यशाला असुरक्षित.. दो मंचों पर ही सजेगी सांस्कृतिक शाम

Sun, 04 Oct 2026 02:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Krishnanjali Natyashala unsafe; cultural evening to be held on just two stages.
कृष्णांजलि नाट्यशाला।
करीब चार दशक से नुमाइश की सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रही कृष्णांजलि नाट्यशाला इस बार कार्यक्रमों की मेजबानी नहीं कर सकेगी। आईआईटी बीएचयू ने अपनी जांच रिपोर्ट में इसे गतिविधियों के लिए असुरक्षित बताया है। ऐसे में इस बार नुमाइश के सांस्कृतिक और अन्य कार्यक्रम केवल कोहिनूर और मुक्ताकाश मंच पर ही आयोजित होंगे।
विज्ञापन


1984-85 में जिला पंचायत के सहयोग से कृष्णांजलि नाट्यशाला का निर्माण हुआ था। उस समय जिलाधिकारी ललित श्रीवास्तव और एडीएम सिटी बाबा हरदेव सिंह थे। कृष्णांजलि में वर्षों तक नाटक, संगीत, नृत्य, कवि सम्मेलन और दूसरे सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहे। मंच पर कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ दर्शक दीर्घा में बैठी भीड़ नुमाइश की शामों का अहम हिस्सा रही।
विज्ञापन


2017 में कृष्णांजलि को आधुनिक ऑडिटोरियम में बदलने का प्रस्ताव सामने आया। इसके बाद वर्ष 2020 में नुमाइश समिति ने पुराने भवन को जर्जर घोषित करते हुए उसे गिराकर नया ऑडिटोरियम बनाने का प्रस्ताव रखा था। इसके लिए करीब तीन करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किए जाने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑडिटोरियम की है योजना

कृष्णांजलि नाट्यशाला की जगह बड़ा ऑडिटोरियम बनाया जा सकता है। यह आधुनिक और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर होगा। इसकी योजना धरातल पर उतरने में समय लगेगा।

- आईआईटी बीएचयू की रिपोर्ट के अनुसार, कृष्णांजलि नाट्यशाला की संरचना मानव गतिविधियों के लिए सुरक्षित नहीं है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार नुमाइश में यहां कोई भी कार्यक्रम नहीं कराने का फैसला लिया गया है। - किंशुक श्रीवास्तव, एडीएम सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed