{"_id":"64fa2e7775d560496809dd54","slug":"krishna-janmastami-mahotsva-aligarh-news-c-2-1-ali1011-206907-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: नंद के आनंद भयो जय कन्हैयालाल की... गूंज से गुंजायमान रहा घर-घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: नंद के आनंद भयो जय कन्हैयालाल की... गूंज से गुंजायमान रहा घर-घर
Fri, 08 Sep 2023 01:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 01:41 AM IST
सार
रात में नंदलाल के जन्मोत्सव पर शंख, घंटा की ध्वनि से भगवान के अवतरण पर लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। साथ ही प्रभु से स्वस्थ जीवन एवं सुख, एश्वर्य की कामना की।
विज्ञापन
इस्कॉन मंदिर में में राधा-कृष्ण के स्वरूप में नृत्य करतीं शांति निकेतन की छात्राएं
- फोटो : संवाद
विस्तार
नंद के आनंद भयो जय कन्हैयालाल की... गूंज से बृहस्पतिवार को ग्रामीण क्षेत्रों का वातावरण गुंजायमान रहा। श्री कृष्ण मंदिरों में सुबह से शाम तक भगवान के विभिन्न स्वरूपों को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। रात में नंदलाल के जन्मोत्सव पर शंख, घंटा की ध्वनि से भगवान के अवतरण पर लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। साथ ही प्रभु से स्वस्थ जीवन एवं सुख, एश्वर्य की कामना की।
विज्ञापन
हनुमान मंदिर पर निकाली गईं झांकियां
जवां में हर्षोल्लास से कान्हा का जन्मदिन मनाया गया। गांव गाैधा में रेलवे स्टेशन के पास हनुमान मन्दिर पर राधा-कृष्ण की झांकियां निकाली गईं। बच्चों ने राधा-कृष्ण के स्वरूप में कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आयोजन का शुभारंभ इंस्पेक्टर विपिन यादव ने फीता काटकर किया। आठ सितंबर को मंदिर परिसर में रसिया दंगल होगा। ग्राम सुनाना में दुर्गा मंदिर पर व कासिमपुर पावर हाउस में भी झांकियों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
मंदिरों में हुए भजन-कीर्तन
पिसावा के राधा कृष्ण मंदिर, शिवालय मंदिर, शिव मंदिर, पथवारी मंदिर व थाना परिसर स्थित शिव मंदिर पर भजन कीर्तन हुए। चेयरमैन अनीता शर्मा के नेतृत्व में नगर पंचायत की गोशाला में गोपूजन करने के बाद गोवंश को लोई, गुड, दाना आदि खिलाया गया। इस दौरान पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद कुमार ने गायों के स्वास्थ्य की जांच की गई। गांव पलसेड़ा के देवी मंदिर पर राधा-कृष्ण व हनुमान जी की प्रतिमा विधि विधान से स्थापित की गई। पैंठ चौराहे पर कृष्ण जन्मोत्सव मनाया। इस मौके पर निरंजन लाल गुप्ता, चेतन गुप्ता, हरीश शर्मा, इंद्रजीत शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
बजरंग बाण आश्रम पर बनाई बर्फीली गुफा
विजयगढ़ में अग्रवाल धर्मशाला मंदिर, भोलेनाथ पारूआन मंदिर, गोवर्धन नाथ मंदिर, बजरंग बाण आश्रम मंदिर आदि में धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई गई। मंदिरों को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया। बजरंग बाण आश्रम को माता वैष्णो देवी की बर्फीली गुफा बनाई गई। जाहरवीर मंदिर पर मेले का आयोजन हुआ। जिसमें काफी संख्या में लोग पहुंचे।
दौड़ प्रतियोगिता हुई
हरदुआगंज के जागेश्वर मंदिर सेवा समिति ने जन्माष्टमी पर चार किमी की पैदल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन कराया। दौड़ सुबह साढ़े सात बजे सिकंदरपुर माछुआ नहर पुल से शुरू हुई, जिसे मेला प्रबंधन संदीप सिंह जादौन व आदित्य चौहान ने झंडी दिखाई। दौड़ में 65 बच्चों ने भाग लिया, जिसमें अमित कुमार प्रथम स्थान पर रहे। मुख्यअतिथि राजेश यादव चेयरमैन हरदुआगंज ने साइकिल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। द्वितीय स्थान पर रहे सुमित कुमार को 2100 व तृतीय स्थान रहे पर मनोज कुमार को 1100 रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सतेन्द्र चौहान, शिव कुमार, लोकेश राघव, लज्जाराम बघेल, मनोज चौहान आदि मौजूद रहे।