{"_id":"6a42d39a0d03a89c9c08b5a6","slug":"kps-group-wins-thanks-to-prateeks-half-century-aligarh-news-c-2-gur1004-1008194-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: प्रतीक के अर्धशतक से केपीएस ग्रुप की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: प्रतीक के अर्धशतक से केपीएस ग्रुप की जीत
विज्ञापन
विजेता टीम के खिलाड़ी।
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदय प्रीमियर लीग (यूपीएल-5) के रोमांचक मुकाबले में उदय केपीएस ग्रुप ने कप्तान प्रतीक वार्ष्णेय के नाबाद अर्धशतक की बदौलत उदय केंटो शर्ट को पांच विकेट से हरा दिया। प्रतीक को उनकी विस्फोटक पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए उदय केंटो शर्ट ने निर्धारित 14 ओवर में सात विकेट पर 170 रन बनाए। टीम के कप्तान डीपीआई ने 30 गेंदों में 67 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि मनीष बिट्टू ने नाबाद 34 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
171 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी उदय केपीएस ग्रुप की शुरुआत आक्रामक रही। कप्तान प्रतीक वार्ष्णेय ने महज 25 गेंदों में नाबाद 63 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें पांच चौके और पांच छक्के शामिल रहे। मनीष वार्ष्णेय ने 35 रन और दोनेश गुप्ता ने 20 रनों का अहम योगदान दिया।
विज्ञापन
केपीएस ग्रुप ने 13.1 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। गेंदबाजी में मधुर वार्ष्णेय और हनी वार्ष्णेय ने दो-दो विकेट हासिल किए। ब्यूरो