फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kolkata gang rape accused arrested in Aligarh

Aligarh: कोलकाता में गैंगरेप का आरोपी अलीगढ़ में दबोचा गया, आरपीएफ ने प्लेटफोर्म पर घेरा

Sat, 10 Sep 2022 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 10 Sep 2022 01:18 AM IST
सार

फोटो के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी जुनैद ने गैंगरेप की घटना में शामिल होना स्वीकारा है। इस मामले में कोलकाता पुलिस को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
Kolkata gang rape accused arrested in Aligarh
अलीगढ़ आरपीएफ द्वारा पकड़ा गया कोलकत्ता में गैंगरेप का आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरपीएफ के आईजी एनसीआर रविंद्र वर्मा के निर्देश पर शुक्रवार को आरपीएफ की टीम ने कोलकाता में गैंगरेप के आरोपी को कालका मेल के जनरल कोच से फोटो के आधार पर दबोच लिया। आरोपी के पास से एक चाकू भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि कोलकाता के थाना टीटागढ़ में गैंगरेप की हुई घटना में आरोपी जुनैद अख्तर निवासी अफौर, ईस्ट टोला नगरा, थाना खैरा, जिला सारन (बिहार) के कालका मेल के जनरल कोच में सवार होकर फरार होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन


आईजी आरपीएफ एनसीआर के निर्देश पर ट्रेन में चेकिंग के लिए टूंडला कंट्रोलर को बताया गया। तब तक ट्रेन अलीगढ़ के लिए रवाना हो चुकी थी। इस पर अलीगढ़ आरपीएफ पोस्ट कमांडर राजीव वर्मा को चेकिंग के निर्देश दिए गए। आरपीएफ ने ट्रेन के प्लेटफार्म चार पर पहुंचने पर घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी जुनैद ने गैंगरेप की घटना में शामिल होना स्वीकारा है। इस मामले में कोलकाता पुलिस को सूचना दे दी गई है। आरोपी को दिल्ली के रास्ते फ्लाइट के जरिए कोलकाता आरपीएफ की सुरक्षा में भेजा जा रहा है। डीजी आरपीएफ संजय चंदर ने आईजी आरपीएफ और टीम को तत्परता दिखाने और सूचना मिलने के 25 मिनट के अंदर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लेने पर बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed