फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kidnapping case registered against five people

Aligarh News: पांच लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज, पुलिस ने की जांच शुरू

Sun, 27 Oct 2024 03:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sun, 27 Oct 2024 03:59 AM IST
सार

तहरीर पर एक अज्ञात सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
Kidnapping case registered against five people
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्राम मिर्जापुर निवासी एक व्यक्ति की गुमशुदगी के मामले में भांजे की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुष्पेंद्र पुत्र भूरी सिंह निवासी ग्राम सिरसा थाना छर्रा का कहना है कि उसके मामा श्रीपाल पुत्र निरंजन सिंह (50) को गांव के ही लोकेश पुत्र मनीराम, अनिल कुमार उर्फ प्रधान पुत्र छत्रपाल निवासी ग्राम चूहरा मजरा साथिनी, रविंद्र कुमार पुत्र हरिगोविंद निवासी मिर्जापुर, सोनू पुत्र बच्चू सिंह निवासी संगीला व एक अन्य 13 अगस्त को घर से बुलाकर ले गए थे।
विज्ञापन


आरोप है कि अपहरण करके ले जाने के उपरांत उनके बैंक खाते से भी धनराशि निकाली गई है। पूर्व में इस मामले में कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। सीओ राजीव द्विवेदी ने बताया है कि तहरीर पर एक अज्ञात सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed