{"_id":"6854f43dfee9dcb85301a990","slug":"kidnapped-girl-from-aligarh-railway-station-recovered-from-etawah-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रेलवे स्टेशन से अपह्रत बच्ची इटावा से बरामद, अपहरणकर्ता भी दबोचा, ले जा रहा था बिहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रेलवे स्टेशन से अपह्रत बच्ची इटावा से बरामद, अपहरणकर्ता भी दबोचा, ले जा रहा था बिहार
Fri, 20 Jun 2025 11:10 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 20 Jun 2025 11:10 AM IST
सार
धर्मेंद्र मांझी किसी काम से पत्नी व बेटी को छोड़कर कहीं चले गए। तभी प्लेटफार्म पर ही सोना मांझी बच्ची के साथ सो गई। इसी बीच बच्ची को एक युवक उठाकर ले गया। कुछ देर बाद सोना मांझी की आंख खुली और बच्ची को अपने पास न पाया तो उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन
मासूम रूपा इटावा में बरामद
- फोटो : परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन से 19 जून दोपहर अपह्रत दो साल की बच्ची को जीआरपी ने इटावा रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया है। अपहरण करने वाले युवक को भी पकड़ लिया गया है। युवक बच्ची को बिहार ले जा रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है कि वह किसी बच्चा चोर गिरोह से तो नहीं जुड़ा हुआ है। इस पूरे मामले का एसपी रेलवे आज 20 जून दोपहर प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से खुलासा करेंगे।
विज्ञापन
बिहार के जनपद गया के धर्मेंद्र मांझी अतराैली क्षेत्र के एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करते हैं। पत्नी सोना मांझी व दो साल की बेटी रूपा के साथ अपने पैतृक घर जाने के लिए 19 जून को रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। इसी बीच धर्मेंद्र मांझी किसी काम से पत्नी व बेटी को छोड़कर कहीं चले गए। तभी प्लेटफार्म पर ही सोना मांझी बच्ची के साथ सो गई। इसी बीच बच्ची को एक युवक उठाकर ले गया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद सोना मांझी की आंख खुली और बच्ची को अपने पास न पाया तो उसके होश उड़ गए। मां रोती-बिलखती बेटी को स्टेशन पर तलाश करती रही। जब कहीं पता नहीं लगा तो पति-पत्नी मामले को लेकर जीआरपी थाने पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद सक्रिय हुई जीआरपी की टीम में बच्ची की तलाश में देर रात तक जुटी रहीं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें... मेरी रूपा को ढूंढ दो साहब: गूंजती रही मां की पुकार, अलीगढ़ रेलवे स्टेशन का सुरक्षा तंत्र फेल, मासूम का अपहरण
आखिरकार पुलिस को सफलता मिली और इटावा रेलवे स्टेशन से अपहरण करने वाले आरोपी के अलावा बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया है। आरोपी युवक बिहार का रहने वाला है और बच्ची को अपने साथ घर ले जा रहा था। आरोपी का कहना है कि उसके पास एक बेटा है बेटी की चाह में इस बच्ची को अपने साथ ले जा रहा था।
यह भी पढ़ें... अलीगढ़ रेलवे स्टेशन: मां के बगल में सो रही बच्ची, उठा ले गया बदमाश, युवक की तस्वीर सीसीटीवी में हुई कैद
बच्ची के माता-पिता नशे की हालत में थे और बच्ची लावारिस पड़ी हुई थी। बच्ची को देखकर उसे तरफ से आ गया और वह अपने साथ ले घर ले जा रहा था। हालांकि पुलिस आरोपी के बयान पर यकीन नहीं कर रही है, माना जा रहा है कि युवक किसी बच्चा चोर गिरोह से जुड़ा हो सकता है। सीओ इटावा के अनुसार पूरे मामले में एसपी रेलवे 20 जून दोपहर दो बजे मीडिया को प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से जानकारी देंगे।