फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Khateekan Arrived CM's deligates, Dharna finished

खटीकान पहुंचे सीएम के ‘दूत’, धरना समाप्त

Mon, 23 Nov 2015 01:56 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Mon, 23 Nov 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
Khateekan Arrived CM's deligates, Dharna finished
अलीगढ़। देहलीगेट इलाके में सांप्रदायिक झगड़े के दसवें दिन रविवार को सपा की एंट्री हुई। मुख्यमंत्री के ‘दूत’ बनकर वहां पहुंचे सपा नेताओं ने गौरव के परिजनों को उनकी मांगें पूरी कराने का भरोसा दिलाया। गौरव के परिजनों ने धरना समाप्त करने की घोषणा की। साथ ही उन्हाेंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे फिर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


रविवार की शाम धरना स्थल पर गौरव के परिजनों से मिलने पहुंचे नगर विधायक जफर आलम, जिलाध्यक्ष अशोक यादव, महानगर अध्यक्ष अज्जू इशहाक, प्रशांत वाल्मीकि। इस दौरान उन्हाेंने गौरव के परिजनों से वार्ता की। बताया कि शासन स्तर पर शहर विधायक जफर आलम और संगठन के पदाधिकारी उनसे मिलने और बात करने आए हैं।
विज्ञापन


चूंकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम पहले से तय थे। इसलिए समय नहीं मिल पाने के कारण उनकी मुलाकात उनसे नहीं हो पाई। मगर अगले एक-दो दिन के भीतर उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री से कराई जाएगी। इसके बाद उनसे धरना खत्म करने का अनुरोध किया गया। जिसे मृतक गौरव के भाई राजेश खन्ना, मां विमला देवी व परिवार की अन्य महिलाओं ने मान लिया। विधायक जफर आलम ने गौरव की मां को पानी पिलाकर धरना खत्म कराया। सपा नेताओं ने भाजपाइयों की राजनीति पर तीखी टिप्पणी की और कहा कि भाजपाइयों की वजह से ही माहौल सामान्य होने में इतनी देरी हुई है। इस मौके पर एसओ विनोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बयान-
12 नवंबर की दुर्भाग्यपूर्ण रात के बाद पहली बार वे यहां आए। शहर के माहौल को सामान्य बनाने के लिए गौरव के परिजनों से धरना समाप्त करने की अपील की गई, जिसे उन्हाेंने मान ली। हम इनके एहसानमंद हैं। शहर  विधायक और सपा संगठन गौरव के परिवार के साथ हैं।

- जफर आलम, शहर विधायक

हमारी दादरी कांड के बराबर मुआवजा, मकान, नौकरी, आरोपियों की गिरफ्तारी व गलत नामजदगी हटाने संबंधी मांगे हैं। शहर विधायक ने मांगे पूरी करवाने का विश्वास दिलाया है। एक बार उनकी बात मानना हमारा फर्ज है। बात नहीं बनती तो वे फिर धरने पर बैठ जाएंगे।
- राजेश खन्ना, वादी मुकदमा गौरव के भाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed