{"_id":"69c6f30781954a9524071c5c","slug":"khair-sub-registrar-office-remains-open-even-on-holidays-aligarh-news-c-2-1-ald1025-938484-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अवकाश में भी खुला खैर उप निबंधक कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अवकाश में भी खुला खैर उप निबंधक कार्यालय
विज्ञापन
26 से 31 मार्च तक प्रदेश के सभी उप निबंधक कार्यालय अवकाश के दिनों में भी खोले गए हैं। इसी क्रम में खैर उप निबंधन कार्यालय में भी रजिस्ट्री कार्य लगातार जारी है।
कार्यालय शुक्रवार को रामनवमी के अवकाश के दिन भी खुला रहा और पूरे दिन रजिस्ट्री का कार्य किया गया। निबंधक क्लर्क अजय अग्रवाल के अनुसार 26 मार्च को 103 और 27 मार्च को 42 रजिस्ट्रियां हुईं। इस तरह दो दिनों में कुल 145 रजिस्ट्रियों का कार्य पूरा किया गया। उन्होंने बताया कि शासन का उद्देश्य वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में लंबित रजिस्ट्रियों को जल्द निपटाना है, ताकि लोगों को अनावश्यक देरी का सामना न करना पड़े। अवकाश के दिन भी कार्यालय खुलने से लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही लोग अपने दस्तावेज लेकर पहुंचे और बिना परेशानी के काम पूरा कराया। स्थानीय लोगों ने इस व्यवस्था को सराहते हुए कहा कि इससे समय की बचत होती है और छुट्टियों के कारण होने वाली देरी से राहत मिलती है।