फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Khair's supply inspector charged with corruption

खैर की सप्लाई इंस्पेक्टर पर भ्रष्टाचार का आरोप, हटाई गईं

Sat, 23 Jan 2021 01:32 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Khair's supply inspector charged with corruption
खैर तहसील में तैनात सप्लाई इंस्पेक्टर नूर फातिमा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। उनकी एक ऑडियो वायरल हुई है, इसमें उनके व एक व्यक्ति के बीच खाद्यान्न से भरे एक ट्रक को छोड़ने की एवज में साठगांठ की बात हो रही है। फिलहाल इंस्पेक्टर को खैर से हटाकर डीएसओ राजेश कुमार सोनी ने मुख्यालय से संबद्ध तक दिया है। अब तक गभाना में तैनात इंस्पेक्टर वीर सिंह को खैर का चार्ज दिया गया है। वहीं, गभाना का अतिरिक्त चार्ज धनीपुर की सप्लाई इंस्पेक्टर अनुराधा गुप्ता को सौंपा गया है।
विज्ञापन

खैर में करीब 25 दिन पहले खाद्यान्न से भरा एक ट्रक पकड़ा गया था। इस खाद्यान्न को ले जाने वाले ने बताया था उसने इसे किसानों से खरीदा है। वहीं, सप्लाई इंस्पेक्टर इसे गरीबों में बंटने आए सरकारी खाद्यान्न बता रहीं थीं। इसको लेकर खाद्यान्न को पहले कब्जे में ले लिया गया। इसको लेकर खाद्यान्न को खुद का बताने वाले व्यक्ति ने नूर फातिमा से फोन पर संपर्क किया। 1 मिनट 11 सेकेंड की वायरल ऑडियो में नूर फातिमा व उक्त व्यक्ति के बीच में बात हो रही है। नूर फातिमा व्यक्ति को कार्यालय आकर बात करने की कह रहीं हैं। मगर, इसी बीच वह व्यक्ति कहता है कि वह सर से मिल आया था। इसके बाद वह कहता है कि वहां से कोई बात नहीं बनी है। फिर वह कहता है कि खाद्यान्न को छोड़ने की एवज में ‘50’ की बात हुई थी घर पर। इस बीच नूर फातिमा कहती हैं कि इतने में नहीं मान रहे हैं। यह पूरा मामला डीएम चंद्रभूषण सिंह के सामने आया। उन्होंने मामले की जांच एडीएम वित्त एवं राजस्व को सौंप दी है। जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार सोनी ने बताया कि फिलहाल नूर फातिमा को खैर से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर वीर सिंह को तैनात किया है। मामले की जांच जारी है। खाद्यान्न के संबंध में किसानों से बयान लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि व्यक्ति ने उनसे खाद्यान्न खरीदा था। इसके चलते खाद्यान्न अभी छोड़ दिया है।
विज्ञापन

कौन नहीं मान रहा’ किसके साथ होती है साठगांठ
वायरल ऑडियो ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इसमें सप्लाई इंस्पेक्टर की ओर से ‘50’ वाली बात पर कहा जा रहा है कि इतने में नहीं मान रहे हैं। इस पर सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर कौन नहीं मान रहा है। कौन-कौन इस भ्रष्टाचार के खेल में शामिल है। क्या बड़े स्तर पर चेकिंग में पकड़े जाने वाले माल को छोड़ने की एवज में हर बार साठगांठ होती है। फिलहाल विभाग भी इन सवालों पर मौन है। एडीएम वित्त एवं राजस्व के मुताबिक वह मामले की जांच कर रहे हैं। जो भी इस खेल में दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed