फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Keep an eye on those coming from outside : Commissioner

बाहर से आने वालों पर रखें पैनी नजर : मंडलायुक्त

Tue, 13 Apr 2021 01:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Keep an eye on those coming from outside :  Commissioner
मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कहा है कि पंचायत चुनावों के दृष्टिगत बाहर से आने वाले लोगों पर निगाह रखी जाए। बाहर से आने वाले लोग न सिर्फ अपने घर में आइसोलेट रहें बल्कि परिवार से भी अलग रहें। उनकी नियमित जांच कर कोरोना का टीका लगाने का प्रबंध किया जाए। संक्रमण के लक्षण वाले व्यक्तियों की कोरोना जांच तत्काल कराई जाए। कोरोना पॉजिटिव मिलने पर अनिवार्य रूप से उनको अस्पताल में भर्ती कराया जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। ऐसे में साफ-सफाई एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रमुख चैराहों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से कोविड-19 की रोकथाम एवं बचाव के उपाय की जानकारी लोगों को दी जाए। कार्यालयों में नियमित रूप से हाथ धोने एवं सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि किसी भी सरकारी कार्यालय परिसर में तंबाकू उत्पाद का प्रयोग न हो यह सुनिश्चित किया जाए। यदि किसी कर्मचारी को खांसी, बुखार, सांस लेने में परेशानी, गले में खरास है तो उसकी तत्काल जांच कराई जाए। ऐसे व्यक्ति की सूचना तत्काल स्वास्थ्य विभाग के टोल फ्री नंबर-1800 180 5145 या जनपदीय नियंत्रण कक्ष को दें।
विज्ञापन

इसके साथ ही मंडलायुक्त गौरव दयाल ने मंडल में कोरोना के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए जिला, तहसील एवं ब्लाक स्तरीय कार्यालयों मे कोविड हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने समस्त जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि नगर निगम समेत नगर पालिका एवं सभी नगर पंचायतों में कोविड हेल्प डेस्क सक्रिय की जाए। पूर्व में गठित की गई निगरानी समितियों को सक्रिय कर बाहर से आए हुए लोगों का कोरोना टेस्ट कराना सुनिश्चित करें। इससे कोविड-19 से बचाव एवं रोकथाम मे सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed