फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kalyan Singh to lead UP

यूपी को चाहिए कल्याण सिंह जैसा नेतृत्व

Wed, 21 Dec 2016 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Wed, 21 Dec 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
Kalyan Singh to lead UP
यूपी को चाहिए कल्याण सिंह जैसा नेतृत्व - फोटो : Amar Ujala
मंगलवारको नरौना-12 नंबर पर भाजपा के अतरौली और बरौली विधानसभा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि यूपी को ऐसे नेतृत्व चाहिए जो कल्याण सिंह के हिसाब से चले। यूपी में परिवर्तन की जरूरत है। कमान पिछड़ा वर्ग को संभालनी होगी, तभी प्रदेश को प्रदेश को नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के गृह क्षेत्र अतरौली में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कल्याण सिंह के शासनकाल की उपलब्धियों पर भी पूरा संबोधन केंद्रित रखा। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि यूपी में खराब कानून-व्यवस्था के बाहरी कंपनियां अपना प्रोजेक्ट लगाने से कतरा रही हैं। चारों ओर लूट, हत्या, डकैती, बलात्कार, रंगदारी, गुंडागर्दी से जनता परेशान है। नोटबंदी पर वह बोले कि बैंकों के बाहर लगी लाइन देश में बदलाव के लिए सहयोग की लाइन है। 
विज्ञापन

एटा सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने कहा कि काका कालेलकर आयोग की रिपोर्ट को कांग्रेस ने कभी कानूनी रूप नहीं दिया। आह्वान किया कि लोकसभा में 272 प्लस का नारा साकार किया वैसे ही विधानसभा में 265 का लक्ष्य 365 में तब्दील करना होगा। सपा ने पांच सीटें बेईमानी से जीती वो भी परिवार की। कांग्रेस ने भी दो सीटें अपने खानदान की जीतीं। बसपा का खानदान ही नहीं है तो वह कोई सीट नहीं जीत सकी। कांग्रेस वेंटीलेटर पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसभा में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष चौ. देवराज सिंह, पूर्व विधायक प्रेमलता वर्मा, मनोज प्रमुख, डा. उमेश कुमारी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सावित्री लोधी, निर्भय सिंह, नरेंद्र प्रताप सिंह, विमलेश सिंह, अनेकपाल सिंह, सतवीर चौधरी, मुनीश गौड़, अन्नू आजाद, पूरन सिंह ब्रहमचारी, भरत राजपूत, अतुल गुप्ता, पवन वर्मा, भूरा पंडित, जेपी राजपूत, यज्ञपाल लोधी, डा. पुष्पेंद्र लोधी, सचिन जैन, डा. गोपाल माहेश्वरी, रामजीलाल मथुरिया, दानसहाय अंकल, संदीप पहलवान, उदयपाल लोधी, राष्ट्रसौरभ, अतुल गुप्ता, सुरजीत सिंह, आदेश ठाकुर, धीरेंद्र लोधी, सिद्धेश्वर उपाध्याय, कृष्णमोहन वार्ष्णेय, बोधपाल सिंह, गेंदालाल, दीपक लोधी, अतरपाल यादव, जगदीश वीके राना, प्रशांत मुद्गल, राजेंद्र लोधी, अभयदीप वार्ष्णेय, संजय शर्मा, शोभा देवी, चंद्रपाल, बंटी लोधी मौजूद रहे।
माइक की मशीन में लगी आग से मची अफरा तफरी
अतरौली। पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को कंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के संबोधन से पहले एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान अचानक माइक की वायरिंग में आग लग गई। जोर से धुआं उठने लगा। माइक बंद हो गया। इससे अफरा तफरी मच गई। मंच पर मौजूद नेता माइक से काफी दूर हो गए। काफी देर तक माइक बंद रहा। भीड़ मंत्री के संबोधन से पहले ही जाने लगी तो कार्डलेस माइक के जरिए भीड़ को रोका गया। उसी से केंद्रीय मंत्री ने संबोधित किया।

अतरौली। पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को कंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के संबोधन से पहले एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान अचानक माइक की वायरिंग में आग लग गई। जोर से धुआं उठने लगा। माइक बंद हो गया। इससे अफरा तफरी मच गई। मंच पर मौजूद नेता माइक से काफी दूर हो गए। काफी देर तक माइक बंद रहा। भीड़ मंत्री के संबोधन से पहले ही जाने लगी तो कार्डलेस माइक के जरिए भीड़ को रोका गया। उसी से केंद्रीय मंत्री ने संबोधित किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed