फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kakadev Kotwal appeared in court, apologized for not coming

अलीगढ़ : काकादेव कोतवाल कोर्ट में हाजिर, न आने पर मांगी माफी

Tue, 05 Apr 2022 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Kakadev Kotwal appeared in court, apologized for not coming
पिसावा की हत्या के मामले में लगातार समन पर भी हाजिर न हो रहे कानपुर के काकादेव कोतवाल रामकुमार गुप्ता सोमवार को एडीजे-9 की अदालत में पेश हुए। इस दौरान उन्होंने अब तक हाजिर न हो पाने पर माफी मांगी और गैर जमानती वारंट वापसी का अनुरोध किया। इस दौरान कोतवाल के बयान दर्ज हुए। वहीं हत्या में प्रयुक्त माल न आने पर अब कल यानी बुधवार की तारीख नियत कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि हत्या के मामले में विवेचक रहे वर्तमान में काकादेव कानपुर में तैनात कोतवाल रामकुमार गुप्ता को एडीजे-9 की अदालत में गवाही के लिए लगातार तलब किया जा रहा था। समन व वारंट पर भी जब वे नहीं आए तो पिछली तारीख पर गैर जमानती वारंट जारी करते हुए गिरफ्तारी आदेश दिया गया था। इस पर सोमवार को रामकुमार गुप्ता अदालत में पेश हुए। इस दौरान उन्होंने माफी मांगते हुए गैरजमानती वारंट वापसी का अनुरोध किया। कहा कि तमाम व्यस्तताओं की वजह से नहीं आ पाए। इस पर अदालत ने उनके बयान दर्ज कर उनके वारंट वापस किए। इस दौरान अदालत में हत्या में प्रयुक्त हथियार विधि विज्ञान प्रयोगशाला से न आ पाने पर अदालत ने पिसावा इंस्पेक्टर के प्रति नाराजगी जताई और अब कल बुधवार को हथियार तलब करते हुए तारीख नियत की है। यह जानकारी एडीजीसी जेपी राजपूत ने दी है।
विज्ञापन

शराब कांड में इंस्पेक्टर के बयान दर्ज
एडीजे नौ की अदालत में अकराबाद के गंगाराम प्रधान से जुड़े मुकदमे में इंस्पेक्टर खैर के बयान दर्ज किए गए। एडीजीसी जेपी राजपूत के अनुसार अकराबाद के माल बरामदगी से जुड़े मुकदमे में बयान दर्ज हुए हैं। इस मामले में अभी माल की गिनती के लिए आगे की तारीख नियत की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed