{"_id":"650c40ad95dcdfe0ca0e8874","slug":"just-three-years-of-love-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस तीन साल का प्यार: दोनों ने किया प्रेम विवाह, पहली से हुआ मोह भंग, दूसरी संग रहने लगा, थाने पहुंचा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस तीन साल का प्यार: दोनों ने किया प्रेम विवाह, पहली से हुआ मोह भंग, दूसरी संग रहने लगा, थाने पहुंचा मामला
Thu, 21 Sep 2023 06:40 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 21 Sep 2023 06:40 PM IST
सार
सिकंदराराऊ के एक मोहल्ला निवासी युवती का तीन साल पहले उसी मोहल्ला के निवासी युवक के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेम हो गया। बात यहां तक बढ़ गई कि युवती अपने कथित प्रेमी के साथ घर से चली गई और दोनों ने शादी कर ली। युवती के परिजनों ने लड़की की जिद के सामने हार मान ली और विवाह को स्वीकृत प्रदान कर दी। इसके बाद...
विज्ञापन
दूसरी के साथ प्यार
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीन वर्ष पहले सोशल मीडिया पर उपजा प्रेम विवाह तीन साल में ही उस समय ध्वस्त हो गया, जब प्रेमी ने दूसरे धर्म की युवती से संपर्क कायम कर लिया और उसके साथ रहने लगा। बृहस्पतिवार को पीड़िता अपने पिता के साथ कोतवाली पहुंची। पुलिस ने पति को प्रेमिका के साथ पकड़ लिया। दोनों पक्षों में बातचीत चल रही है कि अब क्या किया जाए।
विज्ञापन
सिकंदराराऊ के एक मोहल्ला निवासी युवती का तीन साल पहले उसी मोहल्ला के निवासी युवक के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेम हो गया। बात यहां तक बढ़ गई कि युवती अपने कथित प्रेमी के साथ घर से चली गई और दोनों ने शादी कर ली। युवती के परिजनों ने लड़की की जिद के सामने हार मान ली और विवाह को स्वीकृत प्रदान कर दी। इसके बाद दोनों पति-पत्नी आराम से रहने लगे।
विज्ञापन
तीन साल बाद पति का पत्नी से मोह भंग हो गया। उसने अलीगढ़ की रहने वाली दूसरे धर्म की लड़की से प्यार कर लिया। पत्नी को छोड़कर पति उस लड़की के साथ रहने लगा। पत्नी ने विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट चालू कर दी। पत्नी ने परिजनों की मदद से पति को उसरी प्रेमिका के साथ पकड़वा दिया। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों के बीच कोतवाली में बातचीत चल रही थी।
विज्ञापन