फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Just one year and 24 hours will be waiting for electricity

अभी एक साल और करना होगा 24 घंटे बिजली का इंतजार

Mon, 23 Oct 2017 12:43 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Mon, 23 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
Just one year and 24 hours will be waiting for electricity
massive power shortage
कुछ गांवों को प्रदेश में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के चलते आदर्श गांव के रूप में पहचान मिले। इसके लिए प्रदेश सरकार ने चुनिंदा गांवों की सूची मांग ली। सरकार के इस फरमान को बिजली अफसरों ने सिर आंखों पर लेकर अलीगढ़ मंडल से 110 गांवों की सूची शासन को भेज दी, जिनमें 18 गांव अपने जिले (अलीगढ़) के भी थे।
विज्ञापन


मगर अब आदर्श गांव के लोगों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति का इंतजार 365 दिन तक करना होगा, क्योंकि लक्ष्य वर्ष 2018 तक निर्धारित कर दिया गया है।अलीगढ़ सहित सूबे के पांच मंडलों में कुछ चुनिंदा गांवों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति के मामले में आदर्श बनाया जाना था। इसके लिए 28 मार्च 2017 को अलीगढ़ मंडल के 110 गांवों की सूची भी शासन को भेज दी गई।
विज्ञापन


इनमें 18 गांव अलीगढ़ जिले के भी थे। लक्ष्य था कि जून 2017 तक इन्हें आदर्श रूप में विकसित कर 24 घंटे बिजली मिलने लगेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अब गांव में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का लक्ष्य वर्ष 2018 में खिसक गया है। मुख्य अभियंता राकेश गुप्ता का कहना है कि शासन से निर्धारित समय-सीमा में चिह्नित गांव को आदर्श बना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों की सुस्ती पर नाराजगी 
स्मार्ट विलेज फाउंडेशन के अध्यक्ष विपिन चौधरी ने दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी को पत्र भेजकर अफसरों की सुस्ती पर नाराजगी जाहिर करते हुए योजना में तेजी लाने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि एमडी ने छह अक्तूबर को कार्रवाई के निर्देश भी दिए थे। विपिन ने कहा कि 10 अक्तूबर को अधिशासी अभियंता एसके अग्रवाल ने जवाबी पत्र में कहा कि अब आदर्श गांव बनाने के लिए चिह्नित 18 गांवों को 24 घंटे बिजली देने के लिए वर्ष 2018 लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इन गांवों को आदर्श बनाने के लिए गया था गोद
1. मुख्य अभियंता, नगला गिरधारी, ब्लॉक जवां
2. अधिशासी अभियंता, गांव आसना, ब्लॉक इगलास
3. उपखंड अधिकारी, नगला रायसिंह, ब्लॉक जवां
4. अवर अभियंता रामनगर भिलैट, ब्लॉक धनीपुर
5. अवर अभियंता, हरदुआ, ब्लॉक धनीपुर
6. अवर अभियंता, रोरावर नगर, ब्लॉक धनीपुर
7. अवर अभियंता, जटपुरा, ब्लॉक जवां
8. अवर अभियंता, सिकंदरपुर मछुआ, ब्लॉक धनीपुर
9. अवर अभियंता, बरहेतीए ब्लॉक जवां
10. अवर अभियंता, रुस्तमपुर, ब्लॉक धनीपुर
11. अवर अभियंता, बालूखेड़ा, ब्लॉक धनीपुर
12. अवर अभियंता, नगलिया भूड़, ब्लॉक धनीपुर
13. अवर अभियंता, नगलिया पट्टी चाहरम, ब्लॉक अकराबाद
14. उपखंड अधिकारी, कस्तली, ब्लॉक जवां
15. अवर अभियंता, औरिहा, जवां
16. अवर अभियंता, पंजीपुर, ब्लॉक जवां
17. अवर अभियंता, इस्माइलपुर, ब्लॉक जवां
18. अवर अभियंता, नगला मेवाती, ब्लॉक जवां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed