Good News: मेडिकल में होगा कैंसर के मरीजों का आधुनिक इलाज, 40 करोड़ से खरीदी जा रही मशीन
कैंसर मरीजों के इलाज के लिए मशीन खरीदने के लिए उच्च शिक्षा वित्त संस्था को प्रस्ताव भेजा गया है। यह मशीन कैंसर मरीजों के लिए लाभप्रद होगी। जहां कैंसर होगा, उसका कीमो होगा। इससे आसपास कोशिकाओं की क्षति नहीं होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एएमयू के जवाहरलाल नेहरु (जेएन) मेडिकल कॉलेज में कैंसर के मरीजों को आधुनिक उपचार मिल सकेगा। इसके लिए 40 करोड़ कीमत की मशीन खरीदी जा रही है। इस मशीन से सीधे कैंसर वाले हिस्से पर रेडिएशन डाला जाता है जो दूसरे सेल को खत्म करने के बजाय केवल कैंसर सेल को खत्म करता है।
एएमयू के जेएन मेडिकल कालेज में इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मौजूदा समय में 4566 कैंसर पीड़ितों का यहां इलाज चल रहा है। अभी तक रेडियोथेरेपी विभाग में कोबाल्ट मशीन से कैंसर के मरीजों की सिकाई की जाती है। अलीगढ़ से सटे जिलों के कैंसर मरीज यहां उपचार कराने आ रहे हैं। मरीजों की लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए आधुनिक मशीन खरीदने की तैयारी हो रही है। मेडिकल कॉलेज के रेडियोथेरेपी विभाग के अध्यक्ष प्रो. अकरम खान ने बताया कि पिछले तीन साल में यहां भी फेफड़े के कैंसर के मरीज बढ़े हैं। इसकी मुख्य वजह धूम्रपान और वायु प्रदूषण है।
कैंसर मरीजों के इलाज के लिए मशीन खरीदने के लिए उच्च शिक्षा वित्त संस्था को प्रस्ताव भेजा गया है। यह मशीन कैंसर मरीजों के लिए लाभप्रद होगी। जहां कैंसर होगा, उसका कीमो होगा। इससे आसपास कोशिकाओं की क्षति नहीं होगी।-डॉ. वीणा माहेश्वरी, प्राचार्या, जेएन मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन विज्ञापन
रेडियोथेरेपी विभाग में कोबाल्ट मशीन से कैंसर मरीजों का इलाज हो रहा है। लीनियर एक्सीलेरेटर मशीन से मरीजों का बेहतर इलाज होगा। इससे कोई साइडइफेक्ट नहीं होगा।-प्रो. अकरम खान, अध्यक्ष, रेडियोथेरेपी विभाग, एएमयू
तेजी से बढ़ रही कैंसर मरीजों की संख्या
प्रो. अकरम खान ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में आने वाले कैंसर मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2024 में 4566, वर्ष 2023 में 4245 और 2022 में 3167 कैंसर मरीजों की संख्या थी, जिनका उपचार चल रहा है।
ये हैं कैंसर के प्रमुख कारण
सिगरेट, बीड़ी, पान मसाला, तंबाकू, गुटका और शराब के सेवन से मुंह, गला, फेफड़ा, पेट, मूत्राशय और गुर्दे का कैंसर होता है। इसी तरह धुएं से पका भोजन, अधिक नमकयुक्त रखा हुआ खाना खाने, तले हुए खाद्य पदार्थ से बड़ी आंतों का कैंसर होता है।