फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   JN Medical College to become L-3 Hospital

एल-3 अस्पताल बनेगा जेएन मेडिकल कालेज

Wed, 03 Jun 2020 11:46 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Wed, 03 Jun 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कालेज जल्द ही एल-3 श्रेणी का अस्पताल बन जाएगा। इसके लिये शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। शासन स्तर से जल्द ही घोषणा हो सकती है। एल-3 अस्पताल बनने के बाद यहां कोविड सर्जरी, डायलिसिस, डिलीवरी व कोविड बच्चों का उपचार हो सकेगा।
विज्ञापन



जेएल मेडिकल कालेज अब तक एल-2 श्रेणी का अस्पताल है। यहां फिलहाल कोविड मरीजो के लिए वेंटीलेटर व आक्सीजन सप्ताई की व्यवस्था है। कोविड मरीजों की निरंतर बढ़ती संख्या के चलते यहां सुविधाएं बढ़ाने की जरूरत महसूस हो रही है। मुख्य विकास अधिकारी अनुनय झा ने बताया कि जल्द ही इस अस्पताल को एल-3 श्रेणी का अस्पताल बनाने की तैयारी है। एल-3 श्रेणी का अस्पताल बनने के बाद यहां कोविड मरीजों की सर्जरी हो सकेगी। डायलिसिस का इंतजाम हो जाएगा।
विज्ञापन



यहां तक कि कोविड पाजीटिव महिला की डिलीवरी भी करायी जा सकेगी। यदि कोई बच्चा कोविड लक्षणों के साथ पैदा होता है तो उसका भी उपचार कराया जा सकेगा। इसका प्रस्ताव भेज दिया गया है। शासन द्वारा जेएन मेडीकल कॉलेज को एल-3 अस्पताल घोषित किया जा सकता है। इसे देखते हुए मेडीकल कॉलेज में एक अतिरिक्त 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश जारी कर दिये गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय एल-2 अस्पताल घोषित होने के कारण वहां जनरल ओपीडी नही चल रही है। इस संबंध में निर्देश दिये गये हैं कि मलखान सिंह जिला अस्पताल, महिला चिकित्सालय, समस्त सीएचसी एवं समस्त निजी अस्पताल मरीजों को नियमित रूप से देखें। यदि मरीज को भर्ती करना आवश्यक हो तो भर्ती करें, यदि भर्ती करने के पश्चात मरीज की हालात में कोई सुधार नही होता है तो उसे आवश्यकतानुसार उच्चस्तर के मेडिकल सेंटर पर रैफर करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।


अनुपस्थित कर्मियों को नोटिस देने के आदेश
राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कालेज छेरत के 3 मई से अनुपस्थित चल रहे चार वार्ड ब्वाय, चार स्वच्छकार व एक एलटी कर्मचारी को नोटिस जारी करने के आदेश हो गये हैं। डीएम चंद्रभूषण ङ्क्षसह ने स्पष्ट कहा कि यदि उत्तर संतोषजनक न हो तो सभी की सेवाएं समाप्त कर नई भर्ती प्रक्र्तिया शुरू की जाय। इस मामले में प्रभारी अधिकारी कोरोना कन्ट्रोल रूम ने डीएम को जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed