फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Jila Panchayat election

सपा की मजबूती से जिपं सदस्यों का रेट व भाजपा का खर्च बढ़ा

Mon, 28 Jun 2021 12:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Jila Panchayat election
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सपा के सक्रिय होते ही जिला पंचायत सदस्यों का रेट अचानक बढ़ गया है, जिससे भाजपा खेमे का खर्च बढ़ने लगा है। सपा के निष्क्रिय होने पर जो सदस्य पांच लाख रुपये की टोकन मनी लेकर भाजपा के साथ थे, वो अब सपा से ऑफर का हवाला देकर 25 से 30 लाख की मांग कर रहे हैं। कई सदस्य 40 से 50 लाख की मांग कर रहे हैं। अधिकांश सदस्य मतदान से पहले 25 से 30 लाख रुपये की पूरी रकम एक साथ मांग रहे हैं अन्यथा की सूरत में मतदान नहीं करने की बात भी कहने लगे हैं। ऐसा नहीं कि भाजपा खेमे पर ही ये बोझ पड़ रहा है। सपा की ओर से मतदान करने का मन बना रहे सदस्य साइकिल वालों से 30 से 35 लाख रुपये तक की मांग कर रहे है। सपा भाजपा के इस रोचक मुकाबले में जिला पंचायत सदस्यों की चांदी हो गई है।
विज्ञापन

सपाई खेमा भी इन सदस्यों की मोटी मांग पूरी करने में ताकत लगा रहा है, जिससे भाजपा की परेशानी बढ़ाई जा सके। दोनों खेमों के नेताओं के बीच इसको लेकर तू तू मैं मैं भी हो रही है। दोनों ओर संपर्क रखने वाले एक सदस्य ने बताया कि जल्द ही समर्थन मूल्य को लेकर एक फार्मूला निकाला जा सकता है। जिसमें सदस्यों की सहमति होगी। इसके बाद सभी को एक सामान तवज्जो मिल सकेगी। अन्यथा किसी को कम तो किसी को ज्यादा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

इधर, सपा की ओर से सम्मान की रक्षा के लिए हर तरह के ऑफर दिए जा रहे है। जिससे पार्टी इस चुनाव में पूरी मजबूती से भाजपा को टक्कर दे सके। यहां तक कि सपा खेमा क्त्रसस वोटिंग की भी प्लानिंग कर रहा है। ऐसे में भाजपा की गोद में बैठे सदस्य सपा के लिए वोट करें तो कोई अचरज नहीं होगा। ऐसा होने की संभावना तभी है, जब सदस्यों को उनकी मांग के अनुसार समर्थन मूल्य नहीं मिलेगा। इसलिए सपा हर जोड़तोड़ कर अपना बहुमत जुटाने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed