फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Jan Chetna Rath Yatra campaign launched for old pension in Aligarh

पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकली जन चेतना रथ यात्रा, दिखी सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल

Wed, 05 Dec 2018 04:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Wed, 05 Dec 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
Jan Chetna Rath Yatra campaign launched for old pension in Aligarh
जनचेतना रथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश के संयुक्त संचालन समिति ( S4 ) द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जिले में निकाली जा रही जनचेतना रथ यात्रा के तहत बुधवार को अलीगढ़ के रामलीला मैदान में एक विशेष सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिली। 
विज्ञापन


रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा में प्रदेश स्तरीय शिक्षक संगठनों के नेता तथा जिला स्तरीय शिक्षक संगठनों के नेताओं के तत्वाधान में मुस्लिम शिक्षिकाओं ने पुरानी पेंशन मांगने को लेकर जहां भारत माता के चित्र पर पूजा की। वहीं हिंदू शिक्षकों ने नमाज़ पढ़ कर सरकार को पुरानी पेंशन बहाली करने के लिए चेताया। 
विज्ञापन


6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद विध्वंस वाले दिवस से 1 दिन पूर्व इस तरह  की पहल किसी नज़र से कम नहीं है। अलीगढ़ की गंगा-जमुनी तहजीब का परिचय देते हुए शिक्षकों ने सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए संयुक्त संघर्ष संचालन समिति उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जिले में शिक्षकों, कर्मचारियों एवं अधिकारियों के संयुक्त संगंठन द्वारा जन चेतना रथ यात्रा निकाली जा रही है। 

शहर भ्रमण के बाद रामलीला मैदान पहुंची रथयात्रा एक जनसभा में तब्दील हो गई। मंच से वक्ताओं ने तीखे स्वर में कहा कि पुरानी पेंशन हम लेकर रहेंगे। इसी दौरान पूरे प्रदेश को मंच से गंगा जमुनी तहजीब के तहत अनु का पैगाम दिया गया। मुस्लिम शिक्षिकाओं ने भारत माता और सरस्वती मां की पूजा कर जहां सरकार को पुरानी पेंशन बहाली के लिए चेताया। वहीं दूसरी तरफ हिंदू शिक्षकों ने सभा स्थल पर नमाज अदा कर शिक्षकों का धर्म एक होने का संदेश दिया।
 
यहां सभी शिक्षकों ने एक स्वर में कहा कि शिक्षकों का एक ही धर्म होता है। विद्यार्थी किस जाति किस मजहब का है। यह वह नहीं देखते हैं। सभी जातियां सभी समुदाय के बच्चों को एक ही शिक्षा देते हैं। इसीलिए एक दूसरे के धर्म के प्रति अपनी भावना व्यक्त करते हुए सरकार से कहा है कि हम सब एक हैं पुरानी पेंशन हम लेकर रहेंगे।

 

जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष नागर, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री नरेश कौशिक, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील पांडे, उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री आरके निगम, पीएसपीए के अध्यक्ष एस एस एस मंत्री आशुतोष मिश्रा बीएफ पीओपी के प्रांतीय अध्यक्ष ज्योति चौधरी टीएसपीएससी के प्रदेश महामंत्री आशुतोष मिश्रा बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज संयुक्त कर्मचारी संघ के प्रदेश मंत्री आर्य जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री नरेश कौशिक प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के सुशील पांडे जूनियर हाई स्कूल बरौली इंचार्ज प्रधानाध्यापक राजगढ़ी नुसरत जहां मैं भारत माता के चित्र सरस्वती मां के चित्र पर पूजा कर पुरानी पेंशन की मांग की।


उत्तर प्रदेश में जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष डॉक्टर प्रशांत शर्मा, जिला महामंत्री इंद्रजीत सिंह, जिला कोषाध्यक्ष विश्वनाथ, जिला अध्यक्ष विमल कुमार चौहान, जिला उपाध्यक्ष महेश गोस्वामी, मंडल उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, युसूफ जमाल जाहिद खान ने नमाज पढ़कर सरकार से पुरानी पेंशन की मांग की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed