{"_id":"5eb806138ebc3e907713cc93","slug":"jammu-and-kashmir-workers-will-be-sent-home-by-special-train-city-office-news-ali233321769","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर के श्रमिकों को विशेष ट्रेन से भेजा जाएगा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर के श्रमिकों को विशेष ट्रेन से भेजा जाएगा घर
विज्ञापन
श्रमिक स्पेशल ट्रेन से गुजरात में फंसे यूपी के मजदूरों के लौटने के बाद अब प्रदेश सरकार अलीगढ़ व हाथरस में फंसे जम्मू-कश्मीर के रहने वाले श्रमिकों को उनके घर भेजने की तैयारी में है।
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि शासन स्तर से वार्ता जारी है। अलीगढ़ व हाथरस की विभिन्न फैक्ट्रियों, प्रतिष्ठानों, कोल्ड स्टोरेज आदि में काम करने वाले मजदूरों को वापस भेजने की तैयारी की जा रही है। उनकी सूची बनाई जा रही है। रेल मंत्रालय से वार्ता जारी है।
जैसे ही रेल मंत्रालय और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अनुमति जारी कर दी जाएगी। सभी श्रमिकों को ट्रेन से रवाना कर दिया जाएगा। इधर, बताया जा रहा है कि एएमयू में भी जम्मू कश्मीर के कुछ छात्र फंसे हुए हैं। एएमयू प्रशासन और जिला प्रशासन मिलकर ट्रेन का इंतजाम कर छात्रों और श्रमिकों को भेज सकता है।