{"_id":"583f2dbb4f1c1b2d1ede70a8","slug":"jamkkpim-burnt-effigies-of-five-banks","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच बैंकों पर जाम..पीएम का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच बैंकों पर जाम..पीएम का पुतला फूंका
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Thu, 01 Dec 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
पांच बैंकों पर जाम..पीएम का पुतला फूंका
- फोटो : Dig Vishal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद करेंसी की किल्लत झेल रहे लोगों का गुस्सा अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। बुधवार को आक्रोशित लोगों का सब्र जवाब दे गया। इन लोगों ने शहर में पांच बैंकों के बाहर जाम लगाकर जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। इस दौरान दोदपुर में बैंक के बाहर पीएम का पुतला तक फूंक दिया। आक्रोशित लोगों की कई स्थानों पर पुलिस व बैंक कर्मियों से भी तीखी नोकझोंक हुई। यहां लोग बैंक अधिकारियों पर अपनों को करेंसी देने का आरोप लगा रहे थे। बमुश्किल उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया गया।
बैंकों और एटीएम पर लोग लगातार धक्के खा रहे हैं। घंटों कतारों में खड़े हो रहे हैं, लेकिन फिर भी वह अपने उस पैसे को नहीं ले पा रहे, जोकि उन्होंने बैंक में जमा कर रखा है। इसी के चलते लोगोें का गुस्सा अब उफान पर है। दोदपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में सुबह से ही लोगों की भीड़ जमा थी।
लोगों को कई घंटे बाद भी जब नकदी नहीं मिली तो वह आक्रोशित हो गए। आक्रोशित लोगोें ने बैंक के बाहर सड़क पर जाम लगाकर जमकर प्रदर्शन किया और पीएम मोदी का पुतला फूंककर केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की। बाद में अन्य लोगों ने इन्हें जैसे-तैसे शांत किया। नगला पटवारी में भी केनरा बैंक की शाखा में नकदी खत्म होने पर लोग आक्रोशित हो उठे। इन लोगों ने वहां सड़क पर डेढ़ घंटे तक जाम लगाए रखा और जमकर हंगामा किया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। जाम के चलते राहगीर भी परेशान हुए।
विज्ञापन
मेडिकल रोड स्थित एसबीआई शाखा में भी जब लोगों को नकदी नहीं मिली तो उनमें भी रोष व्याप्त हो गया। आक्रोशित लोगों ने वहां भी जाम लगाकर नारेबाजी की। रामघाट रोड स्थित पीएनबी शाखा के बाहर भी लोगोें ने ट्रैफिक जामकर प्रदर्शन किया। उनका गुस्सा इस बात को लेकर था कि बैंक से उन्हें नकदी नहीं मिल रही। अब्दुल्ला कॉलेज के सामने बॉब शाखा के बाहर भी जाम लगाया गया। रेलवे रोड स्थित पीएनबी शाखा, सासनीगेट स्थित सिंडीकेट बैंक शाखा समेत अन्य कई बैंकों पर भी लोगों का आक्रोश छलका। वहां इन लोगोें की पुलिस व बैंककर्मियों से तीखी नोक-झोंक भी हुई। बाद में पुलिस ने इन्हें समझा-बुझाकर शांत किया।
कैश न मिलने पर गुस्साई भीड़ ने एटीएम तोड़ा
अलीगढ़। कैश न मिलने से गुस्साई जनता ने बुधवार की रात को सिविल लाइन इलाके में जिला पंचायत कार्यालय के बाहर लगे एटीएम में जमकर तोड़फोड़ कर दी और हंगामा काटा। बाद में मौके पर पुलिस बल पहुंचा और भीड़ को तितर बितर किया।
जिला पंचायत कार्यालय के बाहर सुबह से ही एटीएम मशीन से कैश निकालने की भीड़ थी। पूरे दिन कैश ट्रांजेक्ट करने के बाद एटीएम खाली हो गया। इस बीच लाइन में लगे कुछ लोगों से कहा गया कि कुछ ही देर में कैश आने वाला है उसे मशीन में फीड कर दिया जाएगा। लोग इस उम्मीद पर लाइन में लगे रहे कि कैश आएगा और कुछ देर में उसे निकाल सकेंगे। शाम होने तक लाइन में लगे लोगों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने एटीएम मशीन के बूथ में ही तोड़फोड़ कर दी। भीड़ के उग्र होने की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करते हुए बूथ का शटर गिरबा दिया। एहतियातन बूथ पर पुलिस गार्ड तैनात कर दिए गए हैं।
कैश की कमी से नहीं खुलीं कई बैंक शाखाएं
अलीगढ़। रिजर्व बैंक से नोटों की खेप न आने तथा एसबीआई के करेंसी चेस्ट में पैसा न होने के चलते बुधवार को जनपद में दर्जनों बैंक शाखाएं या तो खुली ही नहीं, खुली भी तो कैश के अभाव में इनमें कामकाज नहीं हुआ। दबाव से बचने के लिये इन शाखाओं को भी थोड़ी बहुत देर में बंद कर दिया गया। एलडीएम आनंद गर्ग ने स्वीकार किया कि लीड बैंक की ही रेलवे रोड, रामघाट रोड समेत आधा दर्जन शाखाएं कैश की कमी के कारण खुल ही नहीं सकी। जल्द ही करेंसी नहीं आई तो आने वाले समय में स्थिति और भयावह हो जाएगी।