{"_id":"5ff7612f8ebc3e2e3e49c9ed","slug":"jama-masjid-city-office-news-ali2531349107","type":"story","status":"publish","title_hn":"300 साल पुरानी जामा मस्जिद का होगा सौंदर्यीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
300 साल पुरानी जामा मस्जिद का होगा सौंदर्यीकरण
विज्ञापन
जामा मस्जिद के बारे में जानकारी लेते महापौर मोहम्मद फुरकान और नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब 300 वर्ष के इतिहास का गवाह ऊपरकोट की जामा मस्जिद जल्द ही रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएगी। इसका सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। महापौर मो. फुरकान एवं नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह ने तकनीकी टीम के साथ ऐतिहासिक मस्जिद का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
स्मार्ट सिटी के अंतर्गत धरोहरों को सहेजने पर जोर दिया जा रहा है। घंटाघर की घड़ी ठीक कराकर रंगीन रोशनी से सजाया गया है। इसकी वजह से घंटा घर एक बार फिर आकर्षण का केंद्र बन गया है। अब ऐतिहासिक जामा मस्जिद के सौंदर्यीकरण का प्रयास शुरू कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को महापौर मो. फुरकान एवं नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह तकनीकी टीम के साथ जामा मस्जिद पहुंचे। मस्जिद के इतिहास की जानकारी हासिल की। आसपास के क्षेत्रों को देखा और स्थानीय लोगों से नगर निगम से संबंधित जानकारी ली। मुगलकाल में कोल के गवर्नर साबित खान ने इसका निर्माण (बकौल गुजराज अहमद मस्जिद 1714 में बनना शुरू हुई थी और 1741 में बनकर तैयार हो गई) कराया था। यहां एक साथ पांच हजार लोग नमाज पढ़ सकते हैं। इसके गुंबद पर सोना जड़ा है। नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह ने बताया कि अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लि. द्वारा महानगर की हेरिटेज बिल्डिंग का सौंदर्यीकरण कराने का निर्णय लिया गया है।
इसी क्रम में आज महापौर के साथ निरीक्षण किया गया। तकनीकी टीम द्वारा जामा मस्जिद का तकनीकी परीक्षण किया गया है। जामा मस्जिद में लाइटिंग और सोलर पैनल लगाए जाने की कवायद शीघ्र शुरू की जाएगी। महापौर मो. फुरकान ने कहा कि अलीगढ़ स्मार्ट सिटी की हेरिटेज बिल्डिंग को सजाने का निर्णय सराहनीय पहल है। जामा मस्जिद की तरह अलीगढ़ के दीवानी कचहरी, चर्च, जवाहर भवन सहित सभी हेरिटेज एवं धार्मिक धरोहर का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इस मौके पर स्थानीय पार्षद मुशर्रफ हुसैन, इरशाद फरीदी, हाजी यासीन पेंटर, नदीम, देश दीपक, एहसान रब, सतीश आदि मौजूद थे।