फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Jam in Aligarh on Raksha bandhan

Raksha Bandhan: राखी पर जाम के बंधन में तालों का शहर, बहनों ने झेली परेशानी, ट्रेन-बस में सीट के लिए मारामारी

Sat, 09 Aug 2025 01:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 09 Aug 2025 01:02 PM IST
सार

बसों व ट्रेनों में सीट न मिलने पर यात्रियों को खड़े होकर भी सफर करना पड़ा। बहनों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। रोडवेज अफसरों के दावे के अनुसार न तो अतिरिक्त बसें दाैड़ती दिखीं न ही बसों के फेरे बढ़े। घंटों यात्री बसों का इंतजार करते रहे।

विज्ञापन
Jam in Aligarh on Raksha bandhan
छर्रा अड्डे पुल से लेकर नौरंगाबाद तक लगे लबें जाम में फंसे वाहन व राहगीर - फोटो : संवाद

विस्तार

रक्षा बंधन मनाने के लिए घर जाने वालों की ट्रेनों और बसों में भारी भीड़ रही। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही अधिक होने से महानगर में कई जगहों पर लंबा जाम लग गया। वाहन रेंगते हुए नजर आए।

विज्ञापन


बसों व ट्रेनों में सीट न मिलने पर यात्रियों को खड़े होकर भी सफर करना पड़ा। इस दौरान बहनों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। रोडवेज अफसरों के दावे के अनुसार न तो अतिरिक्त बसें दाैड़ती दिखीं न ही बसों के फेरे बढ़े। घंटों यात्री बसों का इंतजार करते रहे। लंबी दूरी के साथ ही स्थानीय मार्गों पर भी बसों में पहले से ही काफी भीड़ होने से सीट के लिए मारामारी रही। कानपुर-दिल्ली मार्ग पर सबसे ज्यादा यात्रियों की भीड़ रही।
विज्ञापन

स्टेशन पर भीड़्र
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर चलने वाली ट्रेनों में भी जगह नहीं रही। सभी प्रमुख ट्रेनों में यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिली। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली से अलीगढ़ आने वाली सभी ईएमयू पैसेंजर ट्रेनों में इतनी भीड़ थी कि दरवाजों पर भी यात्री लटके हुए थे। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों में कोच बढ़ाए गए हैं। स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं।
बस में भीड़

मुझे रक्षा बंधन पर भाई को राखी बांधने के लिए बरेली जाना था। कई घंटे हो गए अब तक बस नहीं आई है। भारी दिक्कत हो रही है।- कंचन, जयगंज
रक्षा बंधन पर भिवाड़ी जाना था। सुबह सात बजे से दोपहर के दो बज गए, अभी तक बस नहीं मिली है। काफी परेशानी हो रही है।- राधिका शर्मा, विजयगढ़
यात्रियों की संख्या के अनुरूप सभी रूटों पर बसों का संचालन कराया गया। कई स्थानों पर भीड़ के चलते जाम लग जाने से बसें बस स्टैंड पर देरी से पहुंचीं थी।-सत्येंद्र वर्मा, रोडवेज क्षेत्रीय प्रबंधक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed