फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   it park will made in quarsi village

शहर से सटे क्वार्सी गांव में बनेगा आईटी पार्क

Fri, 05 Mar 2021 12:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
it park will made in quarsi village
डिफेंस कॉरिडोर के साथ ही जिले में विकसित होने वाले आईटी पार्क पर भी शासन ने मुहर लगा दी है। प्रशासन की ओर से शहर से सटे क्वार्सी गांव (विजडम स्कूल के पास) में आठ हजार वर्ग मीटर में इस पार्क को बसाने का प्रस्ताव भेजा था। उस पर शासन ने मुहर लगा दी है।
विज्ञापन

शासन स्तर से आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स अनुभव के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार ने बरौली विधायक दलवीर सिंह को एक पत्र भेजा है। इसके माध्यम से उन्होंने आईटी पार्क को लेकर पूरी जानकारी दी है। इसके साथ ही जमीन को उपयुक्त बताया है। उन्होंने लिखा है कि जमीन पनैठी हाईवे के नजदीक है। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन भी अधिक दूरी पर नहीं है। अन्य संसाधन भी पर्याप्त हैं। ऐसे में यह जमीन आईटी पार्क के लिए सटीक है।
विज्ञापन

बीते साल दिसंबर माह में यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन लिमिटेड ने डीएम को पत्र लिख आईटी पार्क के लिए जिले में दो एकड़ जमीन की मांग की थी। सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) द्वारा पार्क की स्थापना की जानी है। एसटीपीआई 20 हजार स्क्वायर फीट में एक आधुनिक आईटी भवन का निर्माण करेगी। आईटी पार्क के विकास पर तकरीबन 20 करोड़ रुपये खर्च आएगा। इसमें डेटा कम्युनिकेशन की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस आईटी पार्क में आईटी से जुड़े तकरीबन 150 से 200 उद्यमी अपने कारोबार शुरू करेंगे। आईटी क्षेत्र में नए उद्यमियों को अवसर मिलेंगे। निर्यात भी बढ़ेगा। हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। इस पार्क के स्थापित होने के बाद जिले के इंजीनियरिंग कॉलेज, एएमयू और पॉलीटेक्निक व आईटीआई संस्थान से पढ़ाई करने वाले बच्चों को विशेष लाभ मिलेगा। जिले में रोजगार के द्वार खुल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्डरों के कब्जे से खाली कराई थी जमीन
विजडम स्कूल के पास क्वार्सी गांव में 17 हजार वर्ग मीटर सरकारी भूमि को बिल्डरों के कब्जे से एसडीएम कोल अनीता यादव ने मुक्त कराया था। इस जमीन में से दो एकड़ जमीन आईटी पार्क के लिए तय की गई है। वहीं, दूसरे हिस्से पर महुआखेड़ा थाने के पुलिसकर्मियों के लिए आवास बनाना तय हुआ है। शहर से सटी इस लोकेशन में आईटी पार्क की स्थापना होने के बाद तालानगरी सहित पूरे जिले को फायदा होगा।

- आईटी पार्क के लिए शहर से सटी लोकेशन क्वार्सी गांव की आठ हजार वर्ग मीटर जमीन का चयन किया गया है। जिले के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण सौगात है। जल्द इसका निर्माण कार्य शुरू होगा। - चंद्रभूषण सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed