फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Issues discussed during Mohan Bhagwat Aligarh visit

मोहन भागवत अलीगढ़ प्रवास: पीडीए की काट और 2027 विधानसभा चुनाव पर होगा मंथन, इन मुद्दों पर भी होगी चर्चा

Thu, 17 Apr 2025 01:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 17 Apr 2025 01:48 PM IST
सार

आज से 21 अप्रैल तक आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का अलीगढ़ प्रवास है। इस दौरान 2027 विधानसभा चुनाव पर मंथन होगा। 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पीडीए की काट के रूप में दिल्ली मॉडल पर भी विचार किया जा सकता है।

विज्ञापन
Issues discussed during Mohan Bhagwat Aligarh visit
मोहन भागवत, आरएसएस प्रमुख - फोटो : PTI

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत पिछले दो महीनों में तीसरी बार उत्तर प्रदेश में हैं। जानकारों का कहना है कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबसे बड़ा झटका यूपी से ही लगा था। भागवत का यूपी पर फोकस उस झटके से उबारने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन


2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पीडीए की काट के रूप में दिल्ली मॉडल पर भी विचार किया जा सकता है। जिसमें संघ ने चुनाव के दौरान मतदाता तक पहुंचने के लिए बेहद खामोशी से अपनी भूमिका को अंजाम दिया। इन सबको देखते हुए मोहन भागवत का अलीगढ़ दौरा कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रवास के दौरान वे संघ की गतिविधियों की तो समीक्षा करेंगे ही। साथ ही शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों पर भी चर्चा करेंगे।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें... Mohan Bhagwat: अलीगढ़ में आज से 21 अप्रैल तक रहेंगे संघ प्रमुख, शाम को आएंगे ट्रेन से, ऐसी रहेगेी सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन की समीक्षा
अलीगढ़ में प्रवास संघ के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। यह संगठन की जड़ों को और गहरा करने का कार्य करेगा। इस दौरान वे संघ की ब्रज प्रांत और मेरठ प्रांत की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे और शताब्दी वर्ष कार्यक्रमों पर चर्चा करेंगे।

राजनीतिक महत्व

उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस लिहाज से भी यह दौरा महत्वपूर्ण है। प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक हालात पर भागवत और योगी की चर्चा होगी। साथ ही वक्फ संपत्तियों का मुद्दा गर्म है। अगले साल पंचायत चुनाव भी हैं।

सामाजिक समरसता
भागवत के दौरे के दौरान सामाजिक समरसता पर भी जोर दिया जा सकता है। मंदिर-मस्जिद पर मोहन भागवत को कुछ मुस्लिम धर्मगुरुओं का भी साथ मिला है।
यह भी पढ़ें... संघ प्रमुख का प्रवास: भागवत से मिलने 20 अप्रैल को अलीगढ़ आ सकते हैं सीएम योगी, इन बातों पर होगी चर्चा
स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन
शहर की दो शाखाओं पंचनगरी और एचबी कॉलेज में उनका आगमन तय हो गया है। इनमें स्वयंसेवकों को संघ प्रमुख का मार्गदर्शन मिलेगा। शाखाओं में 25 मिनट का विस्तारित बौद्धिक सत्र आयोजित होगा, जिसमें मोहन भागवत स्वयंसेवकों को महत्वपूर्ण विषय पर संबोधित करेंगे।
                            

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed