फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CM Yogi Adityanath will come to meet Mohan Bhagwat

संघ प्रमुख का प्रवास: भागवत से मिलने 20 अप्रैल को अलीगढ़ आ सकते हैं सीएम योगी, इन बातों पर होगी चर्चा

Mon, 14 Apr 2025 12:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 14 Apr 2025 12:34 PM IST
सार

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मिलने के लिए अलीगढ़ आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक हालात पर भागवत और योगी की चर्चा होगी।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will come to meet Mohan Bhagwat
मोहन भागवत और सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत के अलीगढ़ में होने वाले पांच दिन के प्रवास के दौरान 20 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां आ सकते हैं। मथुरा रोड स्थित केशव सेवाधाम में संघ प्रमुख 17 से 21 अप्रैल तक रुकेंगे। इसी दौरान सीएम योगी की संघ प्रमुख से भेंट होगी। बताया जा रहा है कि प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक हालात पर भागवत और योगी की चर्चा होगी।

विज्ञापन


संघ प्रमुख इन दिनों उत्तर प्रदेश के प्रवास पर हैं। 13 अप्रैल की शाम को वह कानपुर पहुंचे हैं। 14 अप्रैल से 17 अप्रैल तक वहां कानपुर प्रांत के पदाधिकारियों के साथ संघ प्रमुख बैठकें करेंगे। 17 अप्रैल को शाम तक संघ प्रमुख कानपुर से अलीगढ़ पहुंंच जाएंगे। यहां 21 अप्रैल तक रहेंगे। 18 से 21 अप्रैल तक संघ प्रमुख ब्रज और मेरठ प्रांत के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे तथा दो शाखाओं में शामिल भी होंगे। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 20 अप्रैल की दोपहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ आ सकते हैं। हालांकि अभी मुख्यमंत्री के आने का कोई कार्यक्रम तय नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि प्रदेश में इन दिनों वक्फ संपत्तियां, राणा सांगा पर टिप्पणी विवाद आदि मुद्दों को लेकर गर्माहट है ऐसे में अलीगढ़ जिले में संघ प्रमुख का प्रवास महत्वपूर्ण है। चूंकि योगी आदित्यनाथ हिंदुत्व के मुद्दे पर खुलकर बयान दे रहे हैं। इसलिए अलीगढ़ में सीएम की संघ प्रमुख से भेंट की संभावना जताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इस संबंध में गोरखनाथ पीठ से जुड़े एवं विश्व हिंदू रक्षा परिषद के मंडल अध्यक्ष संजय चौहान ने बताया कि अलीगढ़ में मंडल कार्यालय के उद्घाटन के समय मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया गया था, लेकिन व्यस्तता के कारण वह नहीं आ सके थे। संभव है कि अब मुख्यमंत्री अलीगढ़ आएं और संघ प्रमुख से मिलने के साथ ही संगठन के पदाधिकारियों से भी मिलें।

शाखाओं पर प्रशिक्षण ले रहे स्वयंसेवक
अलीगढ़ में प्रवास के दौरान संघ प्रमुख महानगर की सुबह और शाम की दो शाखाओं में शामिल होंगे। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि एचबी इंटर कॉलेज में लगाई जाने वाली प्रभात शाखा और पंचनगरी में लगाई जाने वाली शाम की भगत सिंह शाखा में संघ प्रमुख शामिल होंगे। इन शाखाओं के स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्हें सिखाया जा रहा है कि किस तरह संघ प्रमुख के सामने प्रस्तुति देनी है। उस दिन रोजना शाखा आने वाले स्वयंसेवक ही मौजूद रहेंगे, जिनके लिए प्रवेश पत्र तैयार कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed