फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Iqra Public School handed over ten thousand masks to DM

इकरा पब्लिक स्कूल ने डीएम को सौंपे दस हजार मास्क

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 01:49 PM IST
विज्ञापन
Iqra Public School handed over ten thousand masks to DM
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह को इकरा पब्लिक स्कूल की तरफ से मास्क सौंपते संस्था सचिव प्रो. अमानुल्लाह खान व प्रबंधक प्रो. अदीब आलम। - फोटो : AMAR UJALA
अलीगढ़। समाजसेवा के क्रम में इकरा पब्लिक स्कूल ने भी अपने हाथ बढ़ाए हैं। इकरा पब्लिक स्कूल की तरफ से डीएम को दस हजार मास्क सौंपे गए हैं। अब यह मास्क प्रशासन जरूरत के हिसाब से स्वास्थ्य कर्मियों या जरूरतमंदों को बांट सकता है। प्रधानाचार्य लुबना खालिक ने बताया कि आपातकाल में कई समाजसेवी संगठन, समाजसेवी व्यक्ति मदद कर रहे हैं। ऐसे में अपना स्कूल कैसे पीछे रह सकता है। इसीलिये मास्क दिये है। जरूरत पड़ने पर स्कूल आगे भी मदद के लिए खड़ा रहेगा। संस्था के सचिव प्रोफेसर अमानुल्लाह खान एवं प्रबंधक प्रोफेसर अदीब आलम खान ने जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह को यह दस हजार फेस मास्क सौंपे हैं। उनके सहयोग पर जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने उनकी सराहना की। सचिव प्रो. अमानुल्लाह खान ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए फेस मास्क बहुत जरूरी होता है। हम नही जानते कि इन मास्क का असली हकदार कौन है। ऐसे में जिला प्रशासन को जिम्मेदारी दे दी है कि जहां भी जरूरत हो। यह मास्क बांट दिए जाएं। जरूरत पड़ने पर आगे भी अन्य मदद भी हम करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed