फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Investigation into transactions in APS accounts begins

Aligarh News: एपीएस के खातों के लेन-देन की जांच शुरू

Fri, 03 Apr 2026 02:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Investigation into transactions in APS accounts begins
अलीगढ़ पब्लिक स्कूल । अमर उजाला
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के संरक्षण में चलने वाले अलीगढ़ पब्लिक स्कूल (एपीएस) के खातों के लेन-देन की जांच शुरू हो गई। 4.8 करोड़ रुपये के दूसरे बैंक खाता में ट्रांसफर की पुष्टि के बाद जांच एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं और कई बड़े नाम रडार पर आ गए हैं।
विज्ञापन


एपीएस के यस बैंक खाते से केनरा बैंक में अलीगढ़ पब्लिक स्कूल शिक्षा समिति के खाते में 4.8 करोड़ रुपये भेजे गए। शुरुआती जांच में ही गड़बड़ी सामने आने के बाद इस पूरी राशि फ्रीज कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि गहराई से जांच होने पर यह रकम और भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन



सबसे चौंकाने वाला तथ्य यह है कि वर्ष 2017 में एपीएस शिक्षा समिति” का गठन हो गया था, लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन को इसकी जानकारी 27 मार्च 2026 को मिली। इससे पूरे सिस्टम की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद नवेद खान ने कहा कि जांच जारी है और कई अन्य नाम भी दायरे में आ सकते हैं। वित्तीय लेन-देन, दस्तावेज और नियुक्तियों की गहन जांच की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ओएसडी प्रो. जकिया अतहर को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह प्रो. इसार रिजवी को नया ओएसडी बनाया गया है।




नियुक्तियों पर भी सवाल

एपीएस में उप-प्रधानाचार्य के रूप में कार्यरत इरफान नकवी की नियुक्ति भी अब विवादों में है। जांच में सामने आया है कि उन्हें यूनिवर्सिटी से अधिकृत नहीं किया गया था, जिससे प्रशासनिक अनियमितताओं के संकेत मिलते हैं। प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद नवेद खान ने पुष्टि की है कि जांच जारी है और हर पहलू को खंगाला जा रहा है। उप प्रधानाचार्य के रूप में कार्यरत इरफान नकवी की नियुक्ति भी जांच के घेरे में है, क्योंकि उन्हें यूनिवर्सिटी से अधिकृत नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed